बीड़ी पीते-पीते आई नींद, घर में भीषण आग, बुजुर्ग जिंदा जला, जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग, दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद पाया काबू

Fell asleep while smoking a bidi, a huge fire broke out in the house, an old man was burnt alive, a battle between life and death was going on, the fire department brought the fire under control after a lot of effort

बीड़ी पीते-पीते आई नींद, घर में भीषण आग, बुजुर्ग जिंदा जला, जिंदगी और मौत के बीच चल रही जंग, दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद पाया काबू

रायपुर : रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोदेखुर्द इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग धनराज साहू उम्र करीब 70 साल गंभीर रुप से झुलस गए. जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां वे जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़र रहे हैं.
इस हादसे की खबर मिलते ही दमकल विभाग की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक घर का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो चुका था. तब तक वे 70 से 80% तक झुलस चुके थे.
इस हादसे के बाद दोदेखुर्द इलाके में दहशत और दुख का माहौल है. स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर किया जिसके बाद राहत और बचाव का काम शुरु किया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB