छत में पानी डालते वक्त करंट की चपेट में आए बाप-बेटे, पिता की गई जान, बेटा लड़ रहा जिंदगी की जंग, हालत नाजुक

Father and son got electrocuted while pouring water on the roof, father died, son is fighting for his life, condition is critical

छत में पानी डालते वक्त करंट की चपेट में आए बाप-बेटे, पिता की गई जान, बेटा लड़ रहा जिंदगी की जंग, हालत नाजुक

गरियाबंद : गरियाबंद जिले ग्राम घटकर्रा में निर्माणाधीन छत में पानी डालने के दौरान पिता और पुत्र बिजली तार के चपेट में आ गए. इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई. घायल बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र गरियाबंद की है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह घटकर्रा गांव निवासी तारा यादव उम्र  55 साल और उसका बेटा खेलावन यादव निर्माणाधीन छत में पानी डाल रहे थे. एक दिन पहले ही लेंटर ढाला गया था. मकान के ऊपर से हाई वोल्टेज बिजली की लाइन बेहद करीब से गुजर रही थी. आज सुबह जैसे ही पानी डालने गए तो बारिश के चलते पहले से ही गिला होने की वजह से छत में चढ़ते ही दोनों बिजली के करंट के चपेट में आ गए. कुछ ही देर में चीख पुकार मचने के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने तारा यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं बेटे खेलावन यादव की हालत भी नाजुक है. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है और कार्रवाई की मांग की है. हाई वोल्टेज लाइन मकानों के बेहद करीब से गुजर रही है. जिसकी शिकायत पहले भी की गई थी. लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की. और गांव में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा उपाय किए जाएं. यह हादसा एक बार फिर बिजली सुरक्षा की अनदेखी और विभागीय उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB