नौकरी की लालच में किया मार्कशीट में छेड़खानी, धोखाधड़ी के आरोप में गरियाबंद पुलिस ने आरोपी महिला गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Gariaband police arrested the accused woman on the charges of tampering in the mark sheet in the greed of job fraud and sent her behind the bars

नौकरी की लालच में किया मार्कशीट में छेड़खानी, धोखाधड़ी के आरोप में गरियाबंद पुलिस ने आरोपी महिला गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

गरियाबंद : 16 नवम्बर 2024 को आवेदक मधुसूदन यादव निवासी लाटापारा थाना उपस्थित आकर महिला बाल विकास विभाग देवभोग द्वारा आंगनबाडी सहायिका के रिक्त पद के लिए विज्ञापन जारी कर वरिष्ठता के आधार पर लाटापारा पुंजीपारा में आंगनबाडी सहायिका के पद पर ग्राम लाटापारा निवासी श्रीमती तारेणी बघेल पति अखलेश्वर बघेल को चयनीत कर चयन सूची जारी किया था. जो चयन सूंची में प्रवीण्य स्थान में चयनित तारेणी बघेल के द्वारा अपने अंकसूची मे काट छांटकर अंकों को बढ़ाकर भर्ती आवेदन पत्र में पेश करने के बाए में जांच के लिए शिकायतकिया था.
शिकायत की जांच में आनवेदिका तारेणी बघेल, गोद सिंह मांझी, गजराज राम यादव आवेदक मधुसुदन यादव का बयान लिया गया. शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला बाडीगांव, उच्च माध्यमिक विद्यालय बांडीगांव, परियोजन कार्यालय बाल विकास देवभोग से मिले दस्तावेजों के आधार पर अनावेदिका तारेणी बघेल के द्वारा अपने कक्षा 8वी की अंकसूची में पूर्व में अंकित अंको को जालसाजी कर हेराफेरी करना पाए जाने पर प्रथम दृष्टिया आरोपिया तारेणी बघेल के खिलाफ अपराध धारा सदर का पाए जाने से अपराध क्रमांक 383/2024 धारा 318(3),338,336(3),340(1) भारतीय न्याय संहिता का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. आरोपीया के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने पर गवाहों के सामने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI