तिलहन के उत्पादन और वितरण अनुदान को प्रति क्विंटल 1500 रुपये की दी मंजूरी, माना तूता रायपुर में फिल्म सिटी बनाने 147 करोड़ मंजूर
Grant of Rs 1500 per quintal approved for production and distribution of oilseeds Rs 147 crore sanctioned for building a film city in Raipur
सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की बधाई
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को 28 नवम्बर को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनायें दी. उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ी भाखा म हमर माटी के महक आथे. छत्तीसगढ़ी भाखा हमर अभिमान ए। सब अपन भाखा ला मान देहू तभे वो आघू बढ़ही” छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास के लिये छत्तीसगढ़ी को दैनिक बोलचाल के साथ साहित्य सृजन और प्रचार-प्रसार की भाषा बनाने की जरुरतहै. हमे अपने पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ उनका परिचय नई पीढ़ी से कराना भी जरुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
तिलहन केउत्पादन और वितरण अनुदान को प्रति क्विंटल 1500 रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिलहनी फसलों के लिए बीज उत्पादन और वितरण अनुदान को प्रति क्विंटल 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की स्वीकृति दी गई है. इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से विशेष रूप से तिलहन उत्पादक किसानों को फायदा होगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहल का मकसद किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के साथ-साथ तिलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देना है. इस वृद्धि से किसान तिलहन फसलों की कृषि के लिए प्रोत्साहित होंगे और तिलहन की ज्यादा उपज सुनिश्चित करने के लिए बेहतर बीज का भी इस्तेमाल करेंगे.
CGPSC का रिजल्ट जारी, मुख्यमंत्री साय ने चयनित युवाओं को दी बधाई
रायपुर : छत्तीसगढ़ सिविल सर्विस का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. पीएससी 2023 के लिए कुल 703 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे. कुल 243 पदों पर ली गयी परीक्षा में मेरिट लिस्ट जारी की गई है.
आपको बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए 3597 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था.। जिसके बाद इंटरव्यू के लिए 703 युवा सेलेक्ट हुए. सभी का साक्षात्कार लिया गया. जिसके बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया है. साय ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है. उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायपुर : केंद्र सरकार ने स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट 2024-25 के तहत राज्य की दो पर्यटन परियोजनाओं के लिए 147.66 करोड़ की राशि स्वीकृत दी. इसके अंतर्गत 95.79 करोड़ रुपए की लागत से माना तूता रायपुर में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का निर्माण और 51.87 करोड़ की लागत से माना तूता रायपुर में जनजातीय और सांस्कृतिक कन्वेंशन सेंटर का निर्माण शामिल है। छत्तीसगढ़ में इन परियोजनाओं के शुरू होने से राज्य में पर्यटन ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी.
पर्यटन मंत्रालय,भारत सरकार के इस ठोस कदम से छत्तीसगढ़ में फिल्म मेकिंग और फिल्म टूरिज्म के लिए फिल्म सिटी निर्माण के माध्यम से अपार संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं. यह सफलता छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और राज्य को एक वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में नए अवसर खोल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



