शादी का झांसा देकर कई बार बनाया शारीरिक संबंध, पुत्र को जन्म देने के बाद इंकार, आरोपी प्रकाश दास को चंद घंटों में गिरफ्तार
Had physical relations many times on the pretext of marriage, refused after giving birth to a son, accused Prakash Das arrested within a few hours
बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर जिला में सकरी पुलिस ने महिला संबंधी मामले में कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई. जहां आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 मई 2025 को एक महिला द्वारा थाना सकरी में शिकायत दर्ज कराई गई कि आरोपी प्रकाश दास मानिकपुरी उम्र 38 साल निवासी बिजली ऑफिस के सामने, सकरी) से उसकी पूर्व परिचित थी आरोपी ने महिला को शादी का भरोसा दिलकार देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जिससे वह गर्भवती हो गई और एक पुत्र को जन्म दिया. दुर्भाग्यवश, बच्चा जन्म के 12 दिन बाद बीमारी के कारण चल बसा.
शिकायत के मुताबिक आरोपी ने संबंध बनाना जारी रखा. लेकिन जब महिला ने शादी की बात उठाई. तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की. मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.
एफआईआर की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार होने की फिराक में था. लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



