गरियाबंद में हाथियों का हाई अलर्ट, मैनपुर के जंगलों से 20 गांवों तक फैला दहशत का साया, फसलों का किया बुरा हाल, लोगों को सावधान रहने की अपील
High alert of elephants in Gariaband, terror spread from Mainpur forests to 20 villages, crops were ruined, people were appealed to be cautious
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में इन दिनों वनवासियों से ज्यादा हाथियों की चर्चा है. देहारगुड़ा के जंगलों से निकलकर पांच हाथियों का झुंड अब खेतों और गांवों में तबाही मचा रहा है. वन विभाग ने 20 से ज्यादा गांवों को अलर्ट पर रखा है.
मिली जानकारी के मुताबिक हाथियों का यह झुंड देहारगुड़ा के जंगलों में देखा गया. जो अब डडईपानी और ताराझर की तरफ बढ़ रहा है. रास्ते में दबनई, फरसरा, मैनपुर, गौरघाट, जीडार और धवलपुर जैसे गांवों में ये जानवर किसानों की मेहनत पर भारी पड़ रहे हैं. धान, मक्का और सब्जियों की फसलें रौंद दी गई.
रात भर गश्त, ढोल-नगाड़े और सायरन से हाथियों को भगाने की कोशिश वन अमला हाथियों की मूवमेंट पर चौकसी से नजर रखे हुए है. कर्मचारियों की स्पेशल टीम जंगल में डेरा डाले हुए है और गांवों में माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को सावधान किया जा रहा है.
“कभी भी घर में घुस सकते हैं”, बोले डरे ग्रामीण
गांव वालों का कहना है कि हाथी रात में चुपचाप खेतों से निकलकर घरों के करीब आ जाते हैं. कई लोग रात भर जागकर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



