पान दुकान में हुक्के का सामान, प्रतिबंध के बाद भी हो रही बिक्री, 2 दुकानों से 2.50 लाख के हुक्का-फ्लेवर जब्त, थोक और चिल्हर व्यापारी गिरफ्तार

Hookah items being sold in paan shop despite ban, hookah flavours worth Rs 2.50 lakh seized from 2 shops, wholesale and retail traders arrested

पान दुकान में हुक्के का सामान, प्रतिबंध के बाद भी हो रही बिक्री, 2 दुकानों से 2.50 लाख के हुक्का-फ्लेवर जब्त, थोक और चिल्हर व्यापारी गिरफ्तार

बिलासपुर/तारबाहर : बिलासपुर में प्रतिबंध के बाद भी हुक्के के कारोबार पर अंकुश नहीं है. शहर के पान दुकानों में हुक्का पॉट और फ्लेवर की खुलेआम बिक्री हो रही है. रविवार को पुलिस ने 2 दुकानों में छापेमारी कर करीब 2.50 लाख रुपए कीमत के हुक्का पॉट और फ्लेवर जब्त किया है. वहीं 2 व्यापारी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई. मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली कि अग्रसेन चौक और सीएमडी कॉलेज चौक के पास पान दुकान में हुक्के का सामान मिल रहा है. जिस पर एसएसपी रजनेश सिंह से मार्गदर्शन लेकर पुलिसकर्मियों ने दबिश दी. इस दौरान अग्रसेन चौक स्थित गुप्ता पान दुकान की जांच के दौरान बड़ी तादाद में हुक्के का फ्लेवर जब्त किया गया. जब्त सामानों की कीमत 28 से 30 हजार रुपए बताई जा रही है.
जिसके बाद टीम ने सीएमडी चौक स्थित प्रदीप वाधवानी उम्र 42 साल की पुराना बस स्टैंड स्थित दुकान में छापेमारी की. यहां भी बड़ी तादाद में हुक्के का फ्लेवर बरामद हुआ. दुकान संचालक प्रदीप वाधवानी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर की भी तलाशी ली. जहां वो हुक्के का फ्लेवर कार्टून में छिपाकर रखा था. उसके पास से करीब 2 लाख 28 हजार रुपए का सामान और बिक्री रकम जब्त किया गया.
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस दुकान संचालक प्रदीप वाधवानी और सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी पवन गुप्ता उम्र 24 साल को पकड़ कर थाने ले आई. दोनों के खिलाफ प्रतिबंधित हुक्का का कारोबार करने पर कोटपा एक्ट के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई.
शहर में जिस तरह से खुलेआम प्रतिबंधित हुक्के के सामानों की बिक्री चल रही है. इससे साफ है कि शहर के कैफे सहित अन्य जगहों पर हुक्का कारोबार भी बेधड़क चल रहा है. जहां युवक-युवतियां हुक्के का कस लगाते हैं. लेकिन पुलिस ऐसी जगहों पर कार्रवाई नहीं करती. इससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहा हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

नाम आरोपी
1. प्रदीप वाधवानी पिता खेमचंद वाधवानी उम्र 42 साल निवासी पुराना बस स्टैंड थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.
2. पवन गुप्ता पिता उमेश गुप्ता उम्र 24 साल निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.