सरपंच की मनमानी और प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीणों ने किया जनपद कार्यालय का घेराव, नारेबाजी कर जताया आक्रोश

Hundreds of villagers gheraoed the district office against the arbitrary behaviour of the Sarpanch and the inaction of the administration, and expressed their anger by raising slogans

सरपंच की मनमानी और प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीणों ने किया जनपद कार्यालय का घेराव, नारेबाजी कर जताया आक्रोश

जांजगीर-चांपा : जनपद पंचायत नवागढ़ में उस वक्त हंगामे के हालात बन गए जब सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण सरपंच की मनमानी और जनपद प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ जनपद कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। गेट के सामने जमकर नारेबाज़ी की गई और ग्रामीणों ने आक्रोश जताया.
ग्रामीणों का आरोप है कि पीथमपुर सरपंच रुपांजलि उदासी स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर कोई पहल नहीं कर रही हैं. ग्राम सभा और अन्य शासकीय कार्यों को लगातार टाला जा रहा है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि शिकायतों के बावजूद जनपद सीईओ ने अब तक जांच रिपोर्ट पेश नहीं की. जिसकी वजह से आक्रोश और बढ़ गया है.
इस आंदोलन को और बल तब मिला जब विधायक ब्यास कश्यप भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों का समर्थन किया. ग्रामीणों का कहना है कि जनपद सीईओ, सरपंच को संरक्षण दे रहे हैं. जिसके चलते किसी भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t