टैटू वाली महिला की मौत का खुलासा, पति ने मारकर नदी में फेंका लाश, लव मैरिज से पहले हुई गर्भवती, अफेयर के शक में चाकू से काटा गला

Death of a tattooed woman revealed, husband killed her and threw her body in the river, she became pregnant before love marriage, suspicion became the reason for murder

टैटू वाली महिला की मौत का खुलासा, पति ने मारकर नदी में फेंका लाश, लव मैरिज से पहले हुई गर्भवती, अफेयर के शक में चाकू से काटा गला

बिलासपुर : बिलासपुर जिला की पचपेड़ी पुलिस को नदी किनारे से जिस महिला का शव मिला था उसकी पहचान हो गई है. महिला का नाम मंजू निषाद है और उसके पति संजू निषाद ने ही उसे मारकर नदी में फेंक दिया था. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति संजू निषाद उम्र 21साल ने अफेयर के शक में मृतिका संगीता निषाद उम्र 22 साल की हत्या कर दी. पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को वह अपना नहीं मान रहा था. इसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया है. दरअसल भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम धुर्राबांधा की 22 साल की संगीता निषाद की मुलाकात 2024 की शुरुआत में इंस्टाग्राम पर संजू निषाद उम्र 21 साल से हुई थी. दोनों के बीच बातचीत बढ़ी. धीरे-धीरे यह रिश्ता नजदीकी में बदल गया. मुलाकातें बढ़ीं और दोनों ने शादी का फैसला किया. लेकिन शादी से पहले ही संगीता प्रेग्नेंट हो गई थी. बाद में दवाइयों के जरिए गर्भपात करवाया गया. इसके बावजूद संगीता शादी पर अड़ी रही. आखिरकार 2024 में दोनों ने लव मैरिज कर ली.
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक शादी के कुछ महीनों तक सब सामान्य चल रहा था. लेकिन 6 महीने बाद संगीता फिर से गर्भवती हो गई. जब उसकी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो संजू ने उस पर शक करना शुरु कर दिया.
उसका मानना था कि शादी के बाद उसने पत्नी के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए हैं. तो फिर गर्भ कैसे ठहर गया. यही बात दोनों के बीच लगातार विवाद का कारण बनने लगी. गर्भवती होने को लेकर रोज किसी न किसी बहाने से दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती थी.
इसी दौरान 18 अगस्त की रात पति-पत्नी के बीच फिर बहस हुई. लड़ाई इतनी बढ़ गई कि संजू ने अपना आपा खो दिया. उसने गुस्से में चाकू उठाया और संगीता का गला रेत दिया. इसके बाद शव को बोरे में भरा और पास की शिवनाथ नदी में फेंक दिया. पति संजू लाश को नदी में बहाने के बाद निश्चिंत होकर घूम रहा था. लेकिन महिला के मायके वालों ने भाटापारा थाने में 20 अगस्त को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि 26 अगस्त को बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में नदी किनारे बोरे में एक महिला की शव मिल गई.
पचपेड़ी पुलिस ने गुमशुदगी के केस से मिलान किया तो शव की पहचान भाटापारा निवासी संगीता निषाद के रुप में हुई. पचपेड़ी पुलिस ने भाटापारा पुलिस को केस हैंडओवर किया. भाटापारा पुलिस ने कॉल डिटेल्स, घरवालों से पूछताछ और घटनास्थल की पड़ताल की. पुलिस ने डेडबॉडी पर चाकू के वार के निशान मिलने पर पति संजू पर शक हुआ. पुलिस ने संजू को हिरासत में लिया. इस दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया. लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t