गर्लफ्रेंड से मिलने के दौरान अस्पताल-स्टाफ से मारपीट, मना करने पर हुआ जमकर विवाद, कर्मी का दांत से काटा हाथ, हिरासत में प्रेमी और दोस्त
A man assaulted hospital staff while visiting his girlfriend, and when refused, a heated argument ensued, including biting a staff member's hand. His lover and friend were detained.
कोरबा : कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक ने प्रेमिका से मिलने के दौरान स्टाफ से मारपीट कर दी. युवक नर्स स्टाफ रुम नंबर 17 पहुंचा. समझाने पर भी नहीं माना और कर्मचारियों से विवाद किया। झगड़ा बढ़ने पर उसने एक कर्मी के हाथ में दांत काट लिया.
स्टाफ ने उसे पकड़कर अस्पताल की पुलिस चौकी पहुंचाया। जहां उसने फिर हाथापाई की. जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने युवक और उसके साथी को हिरासत में लिया। दोनों की पहचान बालको चेक पोस्ट निवासी सूरज महंत और अक्षय कुमार के रूप में हुई है.
सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को सिविल लाइन थाना ले जाया गया. वहां उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है.
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सह-अधीक्षक रविकांत जाटवर ने बताया कि दो असामाजिक तत्व अस्पताल पहुंचे और एक सफाईकर्मी महिला के साथ विवाद करने लगे. बचाव के दौरान एक स्टाफ के हाथ को दांत से काटा गया और मारपीट भी हुई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



