बकरियां चुराने पति-पत्नी का मर्डर, घर में रुकने मांगा सहारा, फिर सोते समय कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट, चाचा-भतीजा गिरफ्तार
Husband and wife murdered for stealing goats, asked for shelter, then axed to death while sleeping, uncle and nephew arrested
सरगुजाः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरता में एक सनसनीखेज वारदात हुई. यहां किसान परिवार की कुल्हाड़ी से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दिया. मृतकों की पहचान किसान रीमा राम लकड़ा उम्र 52 साल और उसकी पत्नी उर्मिला लकड़ा उम्र 50 साल के रुप में हुई. दोनों दंपती अपने घर के आंगन में जमीन पर सोए थे. तब चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने इनकी अंधे कत्ल का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 अक्टूबर की रात दो युवक मृतक कपल के घर पहुंचे थे. उन्होंने पहचान का फायदा उठाकर रात रुकने की जगह मांगी थी. दंपती ने इंसानियत दिखाते हुए उन्हें अपने घर में रुकने की अनुमति दे दी. तब उनको नहीं पता था कि ये मदद उनके लिए जानलेवा साबित हो जाएगी. जब दोनों पति-पत्नी गहरी नींद में थे. तभी युवकों ने कुल्हाड़ी से वार कर उनकी जान ले ली. इसके बाद आरोपी घर से 7 बकरियां चुराकर फरार हो गए.
23 अक्टूबर की सुबह एक ग्रामीण जब रीमा राम को खेत जाने के लिए बुलाने आया तो घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला. जब उसने दरवाजा खोला. तो अंदर दोनों के खून से लथपथ शव पड़े थे. ग्रामीण ने फौरन रीमा के भाई दुहन को खबर दी और फिर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए जांच शुरु कर दी.
पुलिस जांच में पता चला कि दोनों कपल बकरी पालन करते थे. जांच के दौरान घर से 7 बकरियां गायब मिली. पुलिस ने जब इसकी जांच की तो आरोपियों का खुलासा हो गया. पुलिस को पता चला कि हत्या के पीछे करीमन मझवार उम्र 42 साल और जय श्याम मझवार उम्र 28 साल का हाथ है. वह रिश्ते में चाचा भतीजा हैं. दोनों ने बकरी चोरी के लिए ही दंपती को मौत के घाट उतारा था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है.
एडिशनल एसपी अंबिकापुर अमोलक सिंह ने बताया कि जांच से खुलासा हुआ कि घटना से एक दिन पहले करीमन अपने एक बैगा साथी के साथ रीमा राम के घर आया था. उसी दौरान उसे पता चला कि दंपती के पास कई बकरियां हैं. साथ ही वह दोनों अकेले रहते हैं. उनकी कोई संतान नहीं है. बकरियों के लालच में आरोपियों ने चोरी की स्कीम बनाई और अगली रात साथी जय श्याम के साथ मृतक के घर पहुंचा.
दोनों आरोपियों ने 7 बकरियां अपने साथ ले जाकर एक गांव में शंकर मझवार के घर रुककर एक बकरे को वहीं काटा और मांस खाया. बाकी मांस उन्होंने आस-पास के गांवों में बेच दिया. पुलिस ने उनके पास वारदात में इस्तेमाल की दोनों कुल्हाड़ियां बरामद कर जब्त की हैं.
आरोपी
करीमन मझवार उम्र 42 साल
जय श्याम मझवार उम्र 28 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



