खाना बनाने से मना करने पर पति ने कर दी मुमताज की हत्या, अफेयर के शक में गमछे से गला घोंटकर पत्नी का कत्ल, दोनों फरार आरोपी गिरफ्तार

Husband killed Mumtaz for refusing to cook food wife strangled to death with a pot on suspicion of affair both absconding accused arrested

खाना बनाने से मना करने पर पति ने कर दी मुमताज की हत्या, अफेयर के शक में गमछे से गला घोंटकर पत्नी का कत्ल, दोनों फरार आरोपी गिरफ्तार

खाना बनाने से मना करने पर पति ने कर दी मुमताज की हत्या

बिलासपुर/सीपत : 11 अक्तूबर 2024 को ग्राम मटियारी में रामफल शिकारी के द्वारा अपनी पत्नी मुमताज शिकारी का दोनो के बीच आपस में विवाद होने पर टंगिया और लकड़ी के डंडा से मारपीट कर सिर और हाथ में गहरा चोंट पहुंचाने से मौत हो गई. जिस पर थाना सीपत में अपराध क्रमांक 503/2024 धारा 103(1) बीएनएस की जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया.
अपराध की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की पतासाजी के लिए वरिष्ठ अधिकरियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपी रामफल शिकारी को हिरासत में लिया गया. आरोपी रामफल शिकारी शराब पिया हुआ था. अपनी पत्नी मुमताज शिकारी को खाना बनाने के लिये कहने पर मुमताज के द्वारा खाना बनाने से मना करने पर दोनो में आपस में विवाद एवं लडाई झगडा होने से आरोपी रामफल शिकारी के द्वारा घर में ही रखे टंगिया एवं लकडी के डंडा से हमला कर सिर एवं हाथ में गहरी चोंट पहूंचाकर पत्नी की हत्या कर दिया. आरोपी रामफल शिकारी को गिरफ्तार किया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेष पाण्डेय, सउनि धर्मेंद्र यादव, शिव सिंह बक्साल, युगल शर्मा, प्रआर कोैषल वस्त्रकार, आरक्षक आकाष मि़श्रा, शरद साहू, भूपेंद्र पटेल, लक्ष्मण चंद्रा, प्रकाश जगत, म आर प्रियंका मिश्रा का विषेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
रामफल शिकारी पिता सिरसी लाल शिकारी उम्र 40 साल निवासी मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

अफेयर के शक में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अफेयर के शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी ने पहले पत्नी को बेड पर लिटाकर हाथ पैर को साड़ी से बांधा. फिर गमछे से गला घोंट दिया. मामला पुरुर थाना क्षेत्र के चिटौव गांव का है
मिली जानकारी के मुताबिक मृत महिला का नाम अंजलि मंडावी उम्र 28 साल है. पति अर्जुन राम मंडावी उम्र 33 साल है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद आरोपी घर से भाग गया था. गांव वालों को हत्या की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को खबर दी. हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घर के अंदर जाकर देखा तो महिला मृत हालत में पड़ी थी.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. वहीं पत्नी की हत्या के शक में पति को पकड़ा गया. पत्नी की मौत के बारे में पूछताछ की गई. इस दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया.
गमछा से गला घोंटकर की हत्या
आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर था. इसे लेकर अक्सर विवाद होता था. वारदात के दिन भी विवाद हुआ. गुस्से में आकर उसने पत्नी को पलंग पर बांधकर अपने पास रखे गमछा से गला घोंटकर मार डाला.
ग्रामीण केशव सेवा ने बताया कि पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़े होते रहते थे. महिला रोजी-मजदूरी का काम करने जाती थी. इससे पति उसके चरित्र पर शक करता था. पति की हरकतों की वजह से वह अपने मायके में रह रही थी. लेकिन जिस दिन वह पति के घर आई. पति ने उसी दिन उसे मार दिया.
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि पति थोड़ा सनकी किस्म का है. पत्नी का किससे अफेयर है पूछा गया तो कोई जवाब नहीं मिला. चरित्र शंका पर मारने की बात कही है. बाकी सब जांच का विषय है. जांच के बाद सारी बातें साफ हो पाएगी.
पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने आरोपी पति को जेल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb