रायपुर में हाथ-पैर बांधकर सर्राफा कारोबारी से 86 किलो चांदी की लूट, बेहोशी की दवा देकर लुटेरे फरार, कारोबारियों में दहशत, तलाश में जुटी पुलिस

In Raipur, a bullion trader was robbed of 86 kg of silver after being bound by his hands and feet. The robbers escaped after administering an anesthetic, creating panic among traders and police engaged in the search.

रायपुर में हाथ-पैर बांधकर सर्राफा कारोबारी से 86 किलो चांदी की लूट, बेहोशी की दवा देकर लुटेरे फरार, कारोबारियों में दहशत, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर से सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है. जहां एक कारोबारी को बेहोशी की दवा देकर करीब 1.5 करोड़ रुपये की चांदी लूट ली गई. वारदात के बाद CCTV कैमरे का DVR भी ले गए. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के सुबह करीब 3-4 बजे उत्तर प्रदेश के आगरा से आए सराफा कारोबारी राहुल गोयल के सदर बाजार के जैन मंदिर के पीछे स्थित राजधानी पैलेस में दो नकाबपोश ने दरवाजे को खटखटाया. राहुल गोयल ने जैसे ही दरवाजा खोला लुटेरों ने कनपटी पर गन टिका दिया. इसके बाद लुटेरों ने कारोबारी को दवा सुंघाकर बेहोश कर दिया. लुटेरों ने उनके हाथ खिड़की से बांध दिया.और करीब 86 किलो चांदी लूटकर फरार हो गए. लूटी गई चांदी की बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
और जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए. जिससे पुलिस को जांच में परेशानी हो रही है. कारोबारी को सुबह 11 बजे होश आया, तब जाकर पुलिस को खबर दी गई.
कारोबारी को जब होश आया तो सुबह करीब 11 बजे का समय हो चुका था. उसने किसी तरह खुद को बंधनों से मुक्त किया और फौरन पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, वारदात के बाद पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया. फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया.
राहुल गोयल रायपुर में राजधानी पैलेस स्थित एक किराए के फ्लैट में रहकर जेवर का कारोबार करते थे. इस वारदात के बाद रायपुर के अन्य सर्राफा कारोबारियों में भी डर का माहौल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है.
आसपास के इलाकों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन में सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस की टीमें रायपुर से बाहर निकलने वाले मार्गों पर भी चौकसी बढ़ा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t