मंदिर के सामने नशेड़ी कार चालक ने रोड के किनारे लगे ठेला और गाड़ी को मारा टक्कर, बाल-बाल बचे राहगीर, आरोपी प्रेम गिरफ्तार
In front of the temple, a drunk driver hit a cart and a car parked on the side of the road, pedestrians had a narrow escape, accused Prem arrested
धमतरी : धमतरी शहर में बीती रात एक नशे में धुत कार चालक ने हाई प्रोफाइल ड्रामा करते हुए जमकर हंगामा किया. तेज रफ्तार में चल रही अनियंत्रित कार ने विंध्यवासिनी मंदिर के सामने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया. कार चालक ने न सिर्फ लोगों को डराया, बल्कि आसपास की दुकानों को भी रौंद डाला. घटना का पूरा वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए कार को रोका और आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार समेत चालक को अपनी गिरफ्त में ले लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित विंध्यवासिनी मंदिर के सामने रात 10 बजे विंध्ययवासिनी मंदिर के पास एक कार नीले रंग की टाटा टिगोर वाहन कार नम्बर CG05 AJ 5336 के चालक ने नशे की हालत मे ड्राइव कर आसपास रोड किनारे लगे ठेला तथा गाड़ियों को एक्सीडेंट कर दिया.
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. लेकिन कई लोग बाल-बाल बच गए. जिसके कारण वहां पर रोड पर भीड़ भाड़ की स्थिति निर्मित हो गयी. वाहन चालक प्रेमचंद देवांगन पिता ओमप्रकाश देवांगन उम्र 25 साल साकिन कोष्टापारा धमतरी ड्रायवरी का काम करता है. वाहन का मालिक कैलाश बक्तानी साकिन ब्राह्मण पारा धमतरी है.
चालक बुरी तरह नशे में था और नियंत्रण खो बैठा. जिससे यह पूरी घटना घटी. पुलिस ने वाहन चालक एवं वाहन के थाना लाया गया और चालक प्रेम देवांगन निवासी धमतरी का मुलाहिजा करवाकर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट एवं शहर में शांति भंग करने पर प्रतिबंधक धारा 170/125,135 BNSS तहत वैधानिक कार्यवाही कर वाहन चालक को अदालत में पेश किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



