निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत मानिकपुरी ने दिया भाजपा को समर्थन, विधायक रोहित साहू- जिले में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार, विपक्ष होगा ध्वस्त

Independent candidate Prashant Manikpuri gave support to BJP, MLA Rohit Sahu - Triple engine government will be formed in the district, opposition will collapse.

निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत मानिकपुरी ने दिया भाजपा को समर्थन, विधायक रोहित साहू- जिले में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार, विपक्ष होगा ध्वस्त

गरियाबंद : गरियाबंद में नगर पालिका चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है. लेकिन भाजपा ने एक बड़ा सियासी दांव खेलते हुए निर्दलीय प्रत्याशी प्रशांत मानिकपुरी को मना लिया। जिससे चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गए. इस रणनीति के पीछे विधायक रोहित साहू की अहम भूमिका मानी जा रही है. जिनके प्रयासों से भाजपा ने एक मजबूत बढ़त बना ली है.
जैसे ही प्रशांत मानिकपुरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की थी. भाजपा में हलचल मच गई थी. माना जा रहा था कि वे भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगा सकते थे. जिससे पार्टी को नुकसान होता. लेकिन प्रशांत मानिकपुरी को भाजपा के साथ आने के लिए मना लिया गया. जिससे अब मुकाबला सीधा भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमट गया है.
इस बड़े सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस खेमा सकते में आ गया है और अब नई रणनीतियों पर काम कर रहा है. भाजपा नेताओं का कहना है कि अब चुनाव में जीत की राह और साफ हो गई है.
अब कांग्रेस के लिए यह प्रशांत मानिकपुरी के चुनावी दौड़ से हटने के बाद कांग्रेस को अपनी रणनीति फिर से तैयार करनी होगी, क्योंकि भाजपा ने अपने वोट बैंक को मजबूत कर लिया है। कांग्रेस के लिए यह चुनौतीपूर्ण घड़ी है, और पार्टी अब नए सियासी दांव-पेंच में जुट गई है.
नगर पालिका चुनाव में अब महज 10 दिन शेष हैं और दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गरियाबंद के तिरंगा चौक पर अपने नवीन चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर विधायक रोहित साहू ने भाजपा की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि राज्य और केंद्र में पहले ही भाजपा की सरकार है, अब नगर निकाय में भी कमल खिलेगा। जनता ने हर स्तर पर भाजपा पर भरोसा जताया है और इस बार भी ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी.
भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रिखी राम यादव ने इस कार्यालय को पूरे गरियाबंद की जनता के लिए समर्पित बताते हुए कहा कि यह कार्यालय केवल चुनावी गतिविधियों का केंद्र नहीं, बल्कि जनता की सेवा का प्रतीक बनेगा. भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. वार्ड स्तर पर भी चुनावी प्रचार तेज कर दिया गया है. और घर-घर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी अपना विजन जनता को बता रहे हैं.
अब चुनावी रणभूमि में सिर्फ दो योद्धा आमने-सामने हैं, और 15 फरवरी को जनता का फैसला आने वाला है. दोनों ही दलों के प्रत्याशी जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. डोर-टू-डोर प्रचार तेज हो चुका है. बड़े नेताओं के दौरे भी बढ़ने वाले हैं. और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी उफान पर हैं.
अब देखना दिलचस्प होगा कि 15 फरवरी को जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है और नगर पालिका की कुर्सी पर कौन काबिज होता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI