रायपुर पुलिस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, PHQ की सुरक्षा में लगे बटालियन के अधिकारी की बैरक में मिली लाश

Inspector posted at Raipur Police Headquarters committed suicide by shooting himself, body of an officer of the battalion engaged in security of PHQ found in the barrack

रायपुर पुलिस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, PHQ की सुरक्षा में लगे बटालियन के अधिकारी की बैरक में मिली लाश

रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय रायपुर में तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली. जिससे उनकी मौत हो गई. इंस्पेक्टर PHQ की सुरक्षा में लगी बटालियन का अफसर था. इस घटना से पुलिस मुख्यालय में हडकंप मच गया. घटना की खबर मिलते ही राखी थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का मामला है.
मिली जानकारी के मुताबिक मूलतः दुर्ग निवासी अनिल सिंह गहरवाल उम्र 46 साल ने खुद की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर दूसरे बैरक के जवान दौड़कर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी. घटना की खबर मिलते ही आला अफसर फौरन मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इंस्पेक्टर के कमरे के भीतर खून बिखरा हुआ था. दीवार में भी खून के छींटे मिले. इंस्पेक्टर के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.
मृतक निरीक्षक 22वीं बटालियन से जुड़े हुए थे और पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर 3 के सुरक्षा में तैनात थे. इंस्पेक्टर अनिल सिंह गहरवाल मध्य प्रदेश के सतना जिले का रहने वाला था. मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6C