ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच पदों के लिए 19 दिसम्बर को होगी आरक्षण में लॉटरी, बैलट पेपर से होगा नगरी निकाय चुनाव, दी गई ट्रेनिंग
Lottery will be held for reservation of Sarpanch and Panch posts of Gram Panchayats on 19th December Municipal elections will be held through ballot paper training given
ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच पदों के लिए 19 दिसम्बर को होगी आरक्षण में लॉटरी
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ निर्वाचन नियम 1995 के नियम 4, 7 एवं 8 के अधीन प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सभी जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पद के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण एवं महिलाओं के लिए आरक्षण लॉट निकालने की कार्यवाही 19 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से सम्पन्न करने के लिए अधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है.
जिसमें जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत लॉट निकालने के लिए विनिर्दिष्ट अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) गरियाबंद अर्पिता पाठक, जनपद पंचायत छुरा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छुरा रामसिंह सोरी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम विशाल महाराणा, जनपद पंचायत मैनपुर के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मैनपुर पंकज डाहिरे और जनपद पंचायत देवभोग के लिए विनिर्दिष्ट अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) देवभोग तुलसीदास मरकाम होंगे. लॉट निकालने की कार्यवाही संबंधित जनपद पंचायत में की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बैलट पेपर से होगा नगरी निकाय चुनाव, दी गई ट्रेनिंग
राजनांदगाव : नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मत पत्रों से कराया जाएगा. जिसको लेकर शुरुआती तैयारी शुरु कर दी गई है. राजनांदगांव जिले के सभी ब्लॉकों में दो दिवसीय प्रारंभिक तैयारी का त्र्रेनिंग मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया जा रहा है. शहर के म्युनिसिपल स्कूल में भी नगरी निकाय चुनाव को लेकर तैयारी का ट्रेनिंग दिया गया.
आगामी नगरी निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरु हो चुकी है. इसी कड़ी में मत पत्रों के जरिए संपन्न होने वाले इस चुनाव में मत पेटी एवं मत पत्रों के बारे में शुरुआती जानकारी दी गई. शुरुआती तैयारी की ट्रेनिंग को लेकर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा कि नगरी निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव होने हैं और उसके मद्देनजर दो दिवसीय प्रशिक्षण जिले के चारों ब्लॉक में आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मत पेटियों के जरिए यह चुनाव होना है. जिसको लेकर मत पेटियों के बारे में तैयारी के लिए ट्रेनिंग दिया जा रहा है.
म्युनिसिपल स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान अधिकारियों को बताया गया कि मतगणना कक्ष में कितने लोग रहेंगे. मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन प्रतिबंध रहने और मत पेटियों एवं मत पत्रों के बारे में जानकारी दी गई. नगरी निकाय चुनाव को लेकर आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो पाली में 1300 प्रशिक्षणार्थी को ट्रेनिंग दिया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



