इंस्टाग्राम की दोस्ती के बाद हुआ प्यार, फिर प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी प्रदीप गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे
Love happened after Instagram friendship, then the lover raped the girl on the pretext of marriage, the accused Pradeep was arrested and behind the bars.
बिलासपुर : बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रदीप कुमार जो मूल रुप से बिहार का रहने वाला है. सीपत एनटीपीसी में ठेकेदार के अधीन फिटर का काम करता था. इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर सीपत क्षेत्र की एक युवती से दोस्ती हुई. जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई.
आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया. लेकिन जब युवती ने विवाह का प्रस्ताव रखा. तो वह अपने वादे से मुकर गया और अचानक बिहार भाग गया. पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई.
जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु की. तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम बिहार के बाथना गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर ले आई. इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



