माजदा से टकराई स्कूटी, युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, इधर बस ने खड़ी बस को मारी ठोकर, 5 यात्री घायल, बीच में फंसी महिला की हालत नाजुक
Scooty collides with Mazda, young man's head decapitated, here bus hits parked bus, 5 passengers injured, condition of woman trapped in the middle is critical
माजदा से टकराई स्कूटी, युवक का सिर धड़ से हुआ अलग
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी पर तेज रफ्तार माजदा वाहन ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी. जिससे एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया. इस घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है.
यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम छांछी बस स्टैंड के पास घटी है. मृतक युवक स्कूटी पर सवार होकर कसडोल से शिवरीनारायण मेले में जाने के लिए निकला था. हादसे के समय उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था. जो गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सागर साहू पिता सुरेश साहू उम्र 17 साल कसडोल के इंदिरा कॉलोनी का निवासी था. हादसे की खबर मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
जिले से गुजरे NH130B में सड़क हादसों से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. शिवरीनारायण में चल रहे मेला की वजह से आम लोगों की आवाजाही इस रोड में फिर से बढ़ी है. पुलिस प्रशासन ट्रैफिक मैनेजमेंट और भारी वाहनों के द्वारा हो रही सड़क हादसों को रोकने में नाकाम दिख रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बस ने खड़ी बस को मारी ठोकर, 5 यात्री घायल, बीच में फंसी महिला की हालत नाजुक
रायपुर : राजधानी के टाटीबंध इलाके में तेज रफ्तार बस ने खड़ी बस को ठोकर मार दी. हादसे में 5 यात्री घायल हुए हैं. वहीं दोनों बसों के बीच एक महिला फंस गई थी. जिसकी हालात नाजुक है. घायलों को एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक टाटीबंध ब्रिज के निचे सवारी बस खड़ी हुई थी. इस बीच सरोना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने खड़ी हुई बस को ठोकर मार दी. हादसे में 5 यात्री घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. एक महिला दोनों बसों के बीच में फंस जाने से गंभीर रुप से घायल हो गई. सभी घायलों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



