राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन बड़ा हादसा, टिकट लेने ट्रेन से उतरते ही फिसला पैर गिरा युवक, पहुंचा अस्पताल, इलाज जारी, रहें सावधान
Major accident on Rajim-Raipur MEMU train, young man slipped and fell as soon as he got off the train to buy a ticket, was taken to hospital, treatment is underway, be careful
रायपुर/अभनपुर : मानिकचौरी रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जिसमें चलती ट्रेन से गिरने को व्क्ज से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
गोबरा नवापारा नगर के भोईपारा निवासी पारस कंडरा अपने परिवार के साथ रायपुर जाने के लिए मेमू ट्रेन में सवार हुआ था. जानकारी के मुताबिक राजिम स्टेशन पर टिकट काउंटर से टिकट न मिलने की वजह से उसने बिना टिकट यात्रा शुरु की. जब ट्रेन मानिकचौरी स्टेशन पहुंची. तो पारस टिकट लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा. इस दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी. और ट्रेन पकड़ने की कोशिश में वह फिसलकर नीचे गिर गया. हादसे में पारस गंभीर रुप से घायल हो गया.
इस हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल पारस को उठाया और पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. उनकी इस त्वरित कार्रवाई से युवक को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी. फ़िलहाल पारस का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि पारस मूल रुप से दुर्ग का निवासी है और इन दिनों अपने साढ़ू के घर नवापारा में रहकर काम कर रहा था. हादसे की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



