मल्हार पाटेकर का लुक बिल्कुल उनके पिता जैसा...
Bollywood News : नाना पाटेकर के बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है. मल्हार पाटेकर का लुक बिल्कुल उनके पिता नाना पाटेकर जैसा है. अगर कोई दूर से देखे तो एक बार को चकमा ही खा जाए. नाना पाटेकर और उनके परिवार का जीवन बहुत साधारण रहा है.
Bollywood News : नाना पाटेकर के बेटे का नाम मल्हार पाटेकर है. मल्हार पाटेकर का लुक बिल्कुल उनके पिता नाना पाटेकर जैसा है. अगर कोई दूर से देखे तो एक बार को चकमा ही खा जाए. नाना पाटेकर और उनके परिवार का जीवन बहुत साधारण रहा है. नाना के बेटे मल्हार ने अपने पिता के नक्शे-कदम पर ही रहने का फैसला किया है. यही कारण है कि वह लाइमलाइट से दूर रहते हैं.

नाना पाटेकर के बेटे को बचपन से ही फिल्मों में काम करने का शौक है. वह सबसे पहले प्रकाश झा की फिल्म में काम करने ही वाले थे कि उसी दौरान उनके पिता और प्रकाश झा के संबंध खराब हो गए. मल्हार के हाथ से वह फिल्म तो चली गई, इसके बाद मल्हार ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म द अटैक ऑफ 26/11 में काम किया था.



