शादीशुदा छालीवुड डायरेक्टर ने उज्जैन ले जाकर गर्लफ्रेंड से की शादी, मारपीट कर किया लहूलुहान, FIR दर्ज, आरोपी मोहित साहू फरार
Married Chollywood director took his girlfriend to Ujjain and married her, beat her to death, FIR registered, accused Mohit Sahu absconding
रायपुर : राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माता और अभिनेता मोहित साहू पर एक्ट्रेस शशि वर्मा के साथ मारपीट करने का गंभीर मामला सामने आया है. इस बारे में पीड़िता ने रायपुर के पुरानी बस्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई. आरोपी फरार है. यह मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाटागांव स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट के ब्लॉक-410 का है.
शिकायत में बताया कि मोहित साहू ने युवती को शादी के बहाने उज्जैन ले जाकर जबरन शादी के लिए मजबूर किया. लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया. इस दौरान कथित तौर पर उसने युवती पर मारपीट की और कैंची, झारा जैसी ठोस वस्तुओं से हमला किया.
पीड़िता शशि वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि मोहित साहू पहले से शादीशुदा है. और अपनी पत्नी और युवती को अलग-अलग रखकर तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा था. युवती के मुताबिक दोनों के बीच पहले वाद-विवाद हुआ था. इसके बाद मोहित साहू कथित तौर पर युवती के घर में घुस गया और ठोस वस्तु से हमला किया.
पीड़िता ने बताया कि मोहित साहू ने युवती के साथ लगातार हिंसक और डराने-धमकाने वाला व्यवहार किया. मोहित साहू ने शादी के नाम पर उसे परेशान किया और उसकी इच्छा के खिलाफ शादी से मुकर गया. इस दौरान उसने युवती और अपनी पत्नी के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनाकर उन्हें मानसिक तौर पर भी परेशान किया.
इस मामले में एफआईआर BNS की धाराओं 296, 115, 351, 118, 127 के तहत दर्ज की गई है. इन धाराओं के अंतर्गत धार्मिक स्थलों/समाज में अशांति फैलाने, अपराध में साझेदारी, हमला और धमकी, सरकारी आदेश उल्लंघन और सरकारी दस्तावेज़/प्रक्रिया से जुड़े अपराध शामिल हैं.
पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर होने के कारण आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहित साहू का व्यवहार युवती के साथ लगातार चिंताजनक और असामाजिक रहा है. घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है.
वहीं, छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है. कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरुरत है. ताकि पीड़ित सुरक्षित महसूस कर सके और इंसाफ मिल सके. इस घटना ने राजधानी रायपुर में सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवती के बयान के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



