सब स्टेशन के निर्माण कार्य की दी गलत जानकारी, कलेक्टर को किया गुमराह, जांच में मामला उजागर, कार्यपालन अभियंता जितेन्द्र कुमार सिंह सस्पेंड
Misrepresented the substation construction work, misled the Collector, investigation revealed the matter, Executive Engineer Jitendra Kumar Singh suspended.
कोरबा : CSEB के मुख्य अभियंता ने कोरबा में परियोजना में पदस्थ कार्यपालन अभियंता जितेन्द्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है. इस अफसर का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता (अं.क्षे.) छ.स्टे.पॉ. डि.कं.लिमि., अंबिकापुर में नियत किया जाता है.
सब स्टेशन के निर्माण कार्य की दी गलत जानकारी
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत पिछले 11 फ़रवरी को कोरबा शहर स्थित दादर वार्ड के दौरे पर थे. जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2784 आवास का निर्माण किया जा रहा है. कलेक्टर इस कार्य की प्रगति का अवलोकन करने गए थे.
इस दौरान वे यहां बन रहे सब स्टेशन के निर्माण स्थल पर भी गए. यह काम कार्यपालन अभियंता (परियोजना) जितेन्द्र कुमार सिंह के देखरेख में चल रहा है. चूंकि निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है और निर्माण की गति काफी धीमी है, इसलिए कलेक्टर ने जितेंद्र सिंह इस बारे में सवाल किया तब सिंह ने यह जवाब दिया कि उनके विभाग CSEB द्वारा सब स्टेशन के लिए जो सामान मुहैया कराया जाना है वो अब तक नहीं दिया गया है. इसलिए कार्य बाधित है. यह सुनकर कलेक्टर दुदावत नाराज हुए और उन्होंने जितेंद्र सिंह को गुस्से का इजहार किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



