APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक, फिर पलज झपकते ही एकाउंट साफ, राजिम पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तराखंड से किया गिरफ्तार

Mobile hacked by sending APK file, then account cleared in a blink of an eye, Rajim police arrested two accused from Uttarakhand

APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक, फिर पलज झपकते ही एकाउंट साफ, राजिम पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तराखंड से किया गिरफ्तार

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद पुलिस ने साइबर ठगी के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करते थे और फिर खातों से रकम उड़ाकर ऑनलाइन शॉपिंग करते थे. इस मामले में 1.42 लाख रुपये की ठगी की गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक एक पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल में APK फाइल भेजी. जिसे क्लिक करने पर उसका फोन हैक हो गया. हैक होते ही उसके फोन-पे से 1,42,239 रुपये की ठगी कर ली गई. ठगों ने इस रकम से ऑनलाइन शॉपिंग ऐप के जरिए गिफ्ट वाउचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदे थे.
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गरियाबंद पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई. आरोपियों की ट्रैकिंग करते हुए टीम उत्तराखंड पहुंची और अमन कुमार मीणा उम्र 20 साल और अमित कुमार मीणा उम्र 18 साल को धरदबोचा. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि ठगी की रकम से उन्होंने दो लैपटॉप और तीन मोबाइल खरीदे. जिन्हें पुलिस ने जप्त कर लिया है. कुल ₹2.18 लाख का मशरुका बरामद किया गया है.
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4) BNS व 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया.
साइबर सेल ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोई भी अज्ञात लिंक या APK फाइल डाउनलोड न करें. ये फाइलें आपके मोबाइल को हैक कर आपके बैंक खातों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और पर्सनल डेटा तक पहुंच बना सकती हैं। जागरूक रहें और दूसरों को भी सतर्क करें.
जप्त सामग्री:
02 लैपटॉप
03 मोबाइल
कुल बरामद मशरूका – ₹2,18,000
गिरफ्तार आरोपी:
अमन कुमार मीणा, पिता रामकिशोर सिंह उम्र 20 साल ग्राम अंगदपुर, पोस्ट धरमपुर थाना जशपुर जिला उधमिंसंह नगर (उत्तराखण्ड)
अमित कुमार मीणा पिता रामकिशोर सिंह उम्र 18 साल ग्राम अंगदपुर, पोस्ट धरमपुर थाना जशपुर जिला उधमिंसंह नगर (उत्तराखण्ड)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB