अवैध नशीले पदार्थ एवं हथियारों के साथ शातिर अपराधी शीबू गिरफ्तार, आरोपी से 3 पिस्टल, 26ग जीवित कारतूस और 7 नग खाली खोखे बरामद

Notorious criminal Shebu arrested with illegal drugs and weapons, 3 pistols, 26 live cartridges and 7 empty shells recovered from the accused

अवैध नशीले पदार्थ एवं हथियारों के साथ शातिर अपराधी शीबू गिरफ्तार, आरोपी से 3  पिस्टल, 26ग जीवित कारतूस और 7 नग खाली खोखे बरामद

बिलासपुर : सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार और नशीली दवाईयों के साथ सुपारी किलर हिस्ट्रीशीटर कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान नशे के सौदागर से पिस्टल, जीवित कारतूस और आधा दर्जन से अधिक खाली खोखा बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी से 30 नग नशीली दवा जब्त किया है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 अप्रेल 2025 को थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि शातिर बदमाश शहबाज अपने वाहन सफारी स्टॉर्म नम्बर CG10 AE 7361 में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है. खबर की गंभीरता को देखते हुए अप निरीक्षक विष्णु यादव तत्काल पेट्रोलिंग टीम के साथ रवाना हुए. रणनीति के तहत राजीव गांधी चौक के पास स्टॉपर लगाकर घेराबंदी की गई. और संदिग्ध वाहन को रोका गया.
वाहन रोकने के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी और वाहन की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान जैसे ही यह जानकारी सामने आई कि आरोपी के पास अवैध हथियार भी हैं. पुलिस जवानों ने साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी को घेरकर सुरक्षित रुप से काबू में लिया. तलाशी में आरोपी के कब्जे से 30 नग नशीली सिरप, 3 नग पिस्टल, 26 नग जिन्दा कारतूस और 7 नग खाली खोखे और तस्करी में इस्तेमाल वाहन बरामद किया गया.
आरोपी पूर्व में भी कई गंभीर अपराधों (सुपारी किलिंग, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट) में संलिप्त रहा है।आरोपी का आपराधिक इतिहास निम्नानुसार है:
1. वर्ष 2014 में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 61/2014 के तहत धारा 294, 506, 323, 34 भादंवि एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।
2. थाना जीआरपी बिलासपुर में अपराध क्रमांक 63/2015 के तहत धारा 294,324,506 ipc का मामला दर्ज है.
3. वर्ष 2016 में थाना कोनी में अपराध क्रमांक 075/2016 के तहत धारा 279 भादंवि का मामला दर्ज है.
4. कोतवाली जांजगीर में वर्ष 2014 में अपराध क्रमांक 455/2014 के तहत धारा 147, 148, 341, 294, 506, 307, 332, 353 एवं 120बी भादंवि के तहत गंभीर जुर्म दर्ज है.
5. वर्तमान में आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 485/2025 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट और
6. अपराध क्रमांक 486/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन सुम्मत साहू, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, आरक्षक अतुल सिंह, आरक्षक रितेश मिश्रा एवं अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा.श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा टीम के उत्साहवर्धन के लिए उचित इनाम की घोषणा की गई.
आरोपी
शहबाज हुसैन उर्फ शीबू पिता अमीन इकबाल, उम्र 40 साल निवासी  राजीव गांधी चौक, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB