राजधानी में श्रमिक दिवस पर श्रम वीरों का कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने किया सम्मान, श्रीफल, शॉल और टिफिन बॉक्स किया भेंट
Congress President Deepak Baij honoured the labour heroes on Labour Day in the capital, presented coconut, shawl and tiffin box
रायपुर : कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के द्वारा श्रमिक दिवस पर शहीद स्मारक भवन में श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने श्रमिकों का श्रीफल, शॉल और टिफिन बॉक्स भेंटकर सम्मान किया. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक पंकज शर्मा ने सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री छाया विधायक रायपुर दक्षिण कन्हैया अग्रवाल ने किया.
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा श्रमिक साथी देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. कांग्रेस पार्टी श्रमिकों का कल्याण व सम्मान करती है. गरीब व श्रमिकों के हित में मनरेगा, शिक्षा व भोजन का अधिकार पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रदान किया था. कांग्रेस सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की थी. कांग्रेस ने श्रमिक दिवस को बोरे बासी दिवस के रुप में मनाया है. केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार श्रमिक विरोधी है. भाजपा सरकार में श्रमिक अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं.
कांग्रेस असंगठित क्षेत्र एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा श्रमिक साथियों की मेहनत अनमोल है वह दिन रात देश व लोगों के लिए पसीना बहाते हैं. श्रमिक साथियों के बिना विकास की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है. कांग्रेस श्रमिकों हितों के लिए हमेशा कार्य करती रही है.
इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रदेश महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलैन कामदार, सुरेश शुक्ला, शारिक रईस खान, श्रम कल्याण मंडल सदस्य नरेश गड़पाल, युगल पांडे, अब्दुल हैदर, अशरफ हुसैन, अजय अग्रवाल, पार्षद शेख मुशीर, मनीष दयाल, दीपा बग्गा, नवीन चंद्राकर, मो. अरशद, मो. शब्बीर, राहुल इंदुरिया, रवीन्द्र शुक्ला, पूनम यादव, इंटक नेता आशीष दुबे, वहीदुद्दीन, सैयद चिराग अली, रेशम अजगले, जिवराखन साहू, राहुल सिंह, गौरव एरी, गम्मन कौशिक, फणींद्र लाल बोस, भानू प्रताप सिन्हा, ईश्वरी साहू, हेमराज बघेल, अफ़रोज़ खान, राजेश त्रिवेदी, मुकुंद कागडेलवार, कल्पना सागर, राधिका रेड्डी, मल्लिका प्रजापति, मोहसिन खान, राजेश कटारे, मुनेश गौतम, श्रेयांश शुक्ला, मोहम्मद नईम, कमल भोई, मोहम्मद शफीक, कालू,अशफाक, सल्लू, अतायत अली, हेमंत,वर्मा सहित भारी तादाद में श्रमिक व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



