भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के दिन नगरी भाजपा में मचा जमकर बवाल, कार्यकर्ता इस्तीफा देने को तैयार, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
On the foundation day of the Bharatiya Janata Party, there was a huge uproar in the city BJP, workers were ready to resign and warned of a big movement.
धमतरी/नगरी : एक तरफ भारतीय जनता पार्टी अपना स्थापना दिवस मना रही है और कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है वहीं दूसरी तरफ़ नगरी के कुछ भाजपा के नेता कार्यकर्ता इस्तीफा देने के मूड में आ गये है जिनकी तादाद भी अच्छी खासी है.
बता दे कि यह पूरा मामला नगरी के वार्ड क्रमांक 9 और 10 से सामने आया है जहां के भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह इलाका भाजपा का अभेद किला है और हम सब भाजपा के सिपाही हैं. इसके बावजूद उन्हें और उनके कार्यों को तवज्जो नहीं मिल रही है. लिहाजा वह लोग इस तरह का कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने क्षेत्र की एक पूर्व विधायक पर भी कई आरोप लगाए हैं.
साथ ही अपनी मांगों पर गौर करने का अल्टीमेटम भी दिया है वरना आगे बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है पूरा मामला इलाके में सामुदायिक भवन बनने और नहीं बनने से जुड़ा हुआ है. जहां यह लोग भवन बनाना चाहते है. मगर वह आसानी से नहीं बन पा रहा है. जिसे लेकर उनके साथ बहुत सी दिक्कत भी आ रही है. यह उनका आरोप है. बहरहाल अब इस मामले में आगे क्या होता है यह देखना दिलचस्प होगा. इधर विदित हो कि नगरी वनांचल के इलाको से लगातार भाजपा में कलह की बाते सामने आती रहती है. पिछले साल भी एक बड़ी घटना नगरी वनांचल से सामने आ चुकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



