चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक और आरक्षक सस्पेंड, अवैध शराब के साथ पकड़ी गई महिला के साथ किया था यह काम, पुलिस अधीक्षक ने किया आदेश जारी
Outpost in-charge, head constable and constable suspended, they did this to a woman caught with illegal liquor, Superintendent of Police issued order
सक्ती : सक्ती जिला में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विभागीय अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. निलंबित पुलिसकर्मियों में सहायक उप निरीक्षक (ASI) हीरा राम सावरा, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र कंवर एवं आरक्षक दीपक साहू शामिल हैं.
इन तीनों पर आबकारी से संबंधित एक प्रकरण में पैसों के लेन-देन को लेकर गंभीर लिखित आरोप सामने आए हैं.
मिली शिकायतों एवं उपलब्ध सब्वुतों के आधार पर प्रथम दृष्टया इन पुलिसकर्मियों द्वारा अनुशासनहीनता एवं कदाचार पाया गया. पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए इन सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की और साथ ही प्रारंभिक जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भ्रष्टाचार या अनियमितता किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. और विभाग में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कठोर कार्रवाइयाँ भविष्य में भी जारी रहेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



