दर्दनाक हादसा, बाइक और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर, दोनों हॉस्पिटल में भर्ती, पहुंचाया, मोटर साइकिल सवार की हालत नाजुक, किया गया रेफर

Painful accident, bike and scooty collide fiercely, both admitted to hospital, taken there, motorcyclist's condition critical, referred

दर्दनाक हादसा, बाइक और स्कूटी में जबरदस्त टक्कर, दोनों हॉस्पिटल में भर्ती, पहुंचाया, मोटर साइकिल सवार की हालत नाजुक, किया गया रेफर

रायगढ़/घरघोड़ा : रायगढ़ जिला के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में जबरदस्त सडक हादसा होने कि जानकारी मिली है जिसमे बाईक और स्कूटी में आमने सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में बाईक और स्कूटी दोनों को चोंट आई है. दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक स्कूटी में सवार प्रदीप माली पिता प्रशांत माली उम्र 19 साल निवासी उड़ीसा और बाईक में सवार अनुज उम्र 30 साल निवासी बरमुड़ा का घरघोड़ा रायगढ़ रोड में आईटआई के सामने दोनों गाड़ीयों में आपस में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर की आवाज इतनी ज्यादा थी कि सड़क पर चलने वालों में अफरा तफरी का माहौल बन गया था.
घरघोड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों घायलों को घरघोड़ा हॉस्पिटल पंहुचाया. जिसमे बाईक में सवार अनुज उम्र 30 साल निवासी देवगढ़ आश्रित ग्राम बरमुड़ा को सिर में गंभीर चोट आने की वजह से सिर से खून लगातार बह रहा था उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI