दर्दनाक सड़क हादसा, परिजन को टिफिन देने जा रहे युवक की तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, मौके पर ही मौत, दूसरा नाबालिग भाई घायल

Painful road accident, a young man going to give tiffin to his family was crushed by a speeding trailer, died on the spot, another minor brother injured

दर्दनाक सड़क हादसा, परिजन को टिफिन देने जा रहे युवक की तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, मौके पर ही मौत, दूसरा नाबालिग भाई घायल

दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिले में हथखोज स्थित इंजीनियरिंग पार्क के पास गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. परिजन को टिफिन पहुंचाने कंपनी जाने निकले दो युवकों को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा नाबालिग साथी हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुपेला शास्त्री अस्पताल के मरच्यूरी पहुंचाया और घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रुपेन्द्र उम्र 21 साल अपने चचेरे भाई निहाल  उम्र 14 साल के साथ अपने परिजन को खाना पहुंचाने पास की कंपनी में जा रहा था. दोनों इंजीनियरिंग पार्क के पास पहुंचे. इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने ठोकर मार दी. ट्रेलर की चपेट में आकर रुपेन्द्र काफी दूर तक घिसटता रहा. हादसे के बाद ट्रेलर चालक लोगों के आक्रोश से बचने के लिए वहां से भाग गया. आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई.
मौके से ही पुलिस को खबर दी गई. हादसे में रुपेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसका साथी निहाल गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल को सुपेला शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया. शास्त्री अस्पताल से निहाल को दुर्ग जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है. इधर मृतक रुपेन्द्र को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल में रखा गया. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है. घटना से इलाके में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB