अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, देवरानी-जेठानी की मौके पर मौत, पसरा मातम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Passenger bus collides with van, woman dies, accident happened due to high speed, 4 people travelling in Omni injured, condition critical

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, देवरानी-जेठानी की मौके पर मौत, पसरा मातम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

कोंडागांव/सूरजपुर : कोंडागांव जिले के जोबा के पास बीती रात एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो युवको  की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी लगते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बीती रात को कोंडागांव से वापस अपने घर जोबा जा रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
हादसे एक ही परिवार की देवरानी-जेठानी दुनिया छोड़कर चली गई. घटना शाम के समय की बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक सामने से आ रही कुवंर बस बेकाबू हो गई. और तेज रफ्तार में ओमनी वैन से टकरा गई.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए. अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए, चारों ओर सिर्फ चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ओमनी में सवार ग्राम पंचायत धरसेड़ी की दो महिलाएं जो आपस में देवरानी-जेठानी थीं. बुरी तरह घायल हो गई. एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि दूसरी को नाजुक हालत में ओड़गी अस्पताल ले जाया गया. हालात बिगड़ने पर उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया. लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और उसने भी इलाज के दौरान अंतिम सांस ले ली.
गांव वालों का कहना है कि दोनों महिलाएं बाजार जाने निकली थीं. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह यात्रा आखिरी साबित होगी. जैसे ही खबर घर और गांव तक पहुंची. मातम का सन्नाटा छा गया. परिजन और ग्रामीण बेसुध होकर विलाप करने लगे.
इधर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है और वाहनों को ज़ब्त कर जांच शुरु कर दी है. लोगों ने प्रशासन से मांग किया कि इस मार्ग पर तेज़ रफ्तार बसों पर लगाम लगाई जाए, वरना ऐसी घटनाएँ बार-बार लोगों की जान लेती रहेंगी..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t