हाईटेंशन तार से झुलसे मजदूर की 5 दिन बाद मौत, कोचिंग डिपो में हुआ हादसा, परिजनों ने DRM ऑफिस के सामने किया धरना-प्रदर्शन
The worker who was burnt by a high tension wire died after 5 days, the accident happened in the coaching depot, the family members staged a protest in front of the DRM office
बिलासपुर : कोचिंग डिपो में OHE तार की करंट से झुलसे मजदूर की मौत के बाद अब आंदोलन शुरु हो गया है. रेलवे प्रशासन और ठेकेदार के हाथ खड़े करने के बाद परिजन के साथ समाज के लोगों ने बुधवार को दोबारा DRM ऑफिस का घेराव कर दिया.
इस दौरान धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की. युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की. उन्होंने मदद नहीं मिलने पर अब उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है. इस हादसे में श्रमिक परिवार की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. कल तक खुशी से जी रहे परिवार को 5 दिनों बाद हुई मौत ने हिलाकर रख दिया है.
लेकिन रेलवे प्रशासन और ठेकेदार ने अब तक प्रताप बर्मन के परिवार को किसी तरह से आर्थिक सहायता नहीं दी है. इसके चलते रेलवे प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश भड़क रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



