ऑनलाइन शॉपिंग एप ब्लिंकिट के यार्ड पर के यार्ड पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवर और गोगो पेपर बरामद, पुलिस की हिरासत में कई लोग

Police raid on the yard of online shopping app Blinkit, huge amount of hookah pot, flavor and gogo paper recovered, many people in police custody

ऑनलाइन शॉपिंग एप ब्लिंकिट के यार्ड पर के यार्ड पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में हुक्का पॉट, फ्लेवर और गोगो पेपर बरामद, पुलिस की हिरासत में कई लोग

रायपुर : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन शॉपिंग एप ब्लिंकिट के यार्ड पर छापा मारा है, जहां से बड़ी तादाद में हुक्का पॉट, फ्लेवर, गोगो पेपर बरामद किए गए हैं. प्रतिबंधित सामग्रियों के मिलने पर कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश पर ब्लिंकिट के रायपुर के देवेंद्र नगर, तेलीबाँधा और सिविल लाइन स्थित यार्ड में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की.
पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायतें मिल थी कि ऑन लाईन डिलीवरी कंपनी ब्लींकिट द्वारा हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामाग्रियों का ऑन लाईन डिलीवरी किया जा रहा है. पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल व प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में रायपुर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा टेस्ट पर्चेस कर थाना सिविल लाईन, तेलीबांधा एवं देवेन्द्र नगर स्थित ब्लींकिट के 3 अलग-अलग गोडाउन में रेड कार्यवाही किया गया.
रेड कार्यवाही के दौरान तीनों गोडाउन से करीब 5 लाख रुपये कीमत के हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री, कम्प्यूटर सिस्टम, लैपटॉप, प्रिंटर, बारकोड स्टीकर मशीन, आर्डर डिवाईस, मोबाईल फोन तथा टाटा 407 वाहननम्बर MH04 JU 5458 रकम करीब 15 लाख रुपये को जप्त किया गया और आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाईन, तेलीबांधा एवं देवेन्द्र नगर में धारा 4(क), 21(क), 13(क) सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाण्ज्यि उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है.

ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर नशीले सामान को ऑर्डर करने पर दस से पंद्रह मिनट के अंदर इनकी फौरन होम डिलीवरी कर दी जाती है. इन शॉपिंग साइट्स पर गोगो पेपर, ब्राउन रोलिंग पेपर, हुक्का पॉट और उसके पार्ट्स, फ्लेवर्स बेचे जा रहे हैं. एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया कि कुछ ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर नशीले सामग्री बिक्री करने की जानकारी मिली है. नशे से संबंधित मामला है. इसलिए उन साइट्स को संचालित करने वालों का पता ढूंढकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

गिरफ्तार आरोपी (थाना तेलीबांधा के प्रकरण में)
01.  लोकेश सागर पिता अनिल कुमार सागर उम्र 29 साल, निवासी सेक्टर 03 देवेन्द्र नगर रायपुर
02. विवेक मांझी पिता नरोत्तम लाल मांझी उम्र 25 साल निवासी माता गैरेज के पीछे पंडरी रायपुर
गिरफ्तार आरोपी (थाना तेलीबांधा के मामले में)
01. जय दीप मिश्रा पिता राम आश्रय मिश्रा उम्र 32 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी झूलेलाल किराना स्टोर के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर। (तेलीबांधा) 
02. प्रमोद कुमार साहू पिता रथ राम साहू उम्र 36 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड सड्डू थाना विधानसभा रायपुर
03. नेतराम ढीढी पिता मोहन लाल ढीढी उम्र 28 साल निवासी सतबहनिया मंदिर के पास पुराना राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर 
04. आदित्य चौहान पिता कीर्तन चौहान उम्र 27 साल निवासी लक्ष्मी नगर मोवा थाना पंडरी रायपुर
05.  रहमतुल्ला शेख तिा सरदार रहमान शेख उम्र 43 साल निवासी बडगांव गुजर थाना हिंगना जिला नागपुर महाराष्ट्र (वाहन चालक)
गिरफ्तार आरोपी (थाना देवेन्द्र नगर के प्रकरण में)
01. लोकेश्वर साहू पिता कमलेश साहू उम्र 30 साल निवासी हीरापुर आमानाका रायपुर
02. दयाशंकर बंजारे पिता संतोष बंजारे उम्र 20 साल निवासी लोधीपारा पंडरी रायपुर

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI