शादी समारोह में अजनबी युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक की गई जान, परिवार में पसरा मातम

Suspicious death of a stranger in a wedding ceremony, police engaged in investigation, high speed highway hits the bike, one lost life, mourning in the family

शादी समारोह में अजनबी युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक की गई जान, परिवार में पसरा मातम

शादी समारोह में युवक की संदिग्ध मौत

कोरबा : कोरबा में शादी समारोह के दौरान एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई. ब्राह्मण भवन में विवाह कार्यक्रम चल रहा था तभी एक अज्ञात युवक नशे की हालत में कार्यक्रम पर पहुंचा, अगले दिन सुबह भवन की दीवार के पास युवक का शव पड़ा मिला। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड मुख्य मार्ग स्थित भवन में शनिवार शाम को हल्दी रस्म चल रहा था, तभी की यह घटना है। मृतक की पहचान मुदापार निवासी अभिषेक श्रीवास (26) के रूप में हुई, जो टेंट हाउस में मजदूर के रूप में काम करता था.
शाम के समय युवक नशे में शादी में गया, वहां मौजूद लोगों ने उसे मेहमान समझकर ध्यान नहीं दिया। युवक ने वहां खाना खाया और रात भर भवन परिसर में घूमता रहा। रविवार सुबह जब लोग उठे, तो भवन की दीवार के पास युवक का शव पड़ा मिला। शुरू में लोगों को लगा कि वह नशे में सो रहा है, लेकिन जब काफी देर तक नहीं उठा तो जांच की गई और उसकी मृत्यु की पुष्टि हुई। मृतक के भाई ने बताया कि अभिषेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और शनिवार शाम से घर से लापता था। मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों इस घटना से सदमे में हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

तेज रफ्तार हाईवा ने  बाइक को मारी टक्कर, एक की गई जान

रायपुर : रायपुर में एक तेज रफ्तार हाईवा ने एक युवक को कुचल दिया है. यह पूरा हादसा माना थाना इलाके के भटगांव में सड़क के मोड़ पर हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतक रायपुर में तैनात फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी का भतीजा है. वह बाइक से एक फंक्शन अटेंड करने गांव जा रहा था. इस दौरान हादसा हुआ। इस मामले में फिलहाल आरोपी हाईवा ड्राइवर की पुलिस तलाश कर रही है.
माना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार दोपहर के वक्त हुई है। मृतक भास्कर वर्मा उम्र 22 साल माना स्थित अपने घर से अपने गांव चिवरी जा रहा था. जहां उसे कोई फंक्शन अटेंड करना था. वह भटगांव के पास पहुंचा तो सड़क के टर्निंग पर दूसरी तरफ से तेज रफ्तार हाईवा आ रहा था.
हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी. जिससे युवक चपेट में आ गया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है.
परिजनों ने पुलिस से जल्द ही इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. बताया जा रहा है कि मृतक भास्कर का एक छोटा भाई और बहन है. वह रायपुर दमकल अमले में तैनात खुमान वर्मा का भतीजा था. फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI