प्यार का नाटक कर युवती को फंसाया, कबीरनगर ले जाकर बनाया हवस का शिकार, दी जान से मारने की धमकी, आरोपी दीपक शर्मा गिरफ्तार

Pretending to be in love, he trapped the girl, took her to Kabirnagar and made her a victim of lust, threatened to kill her, accused Deepak Sharma arrested

प्यार का नाटक कर युवती को फंसाया, कबीरनगर ले जाकर बनाया हवस का शिकार, दी जान से मारने की धमकी, आरोपी दीपक शर्मा गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने प्यार का नाटक कर पहले युवती को फंसाया. फिर उसे घर ले जाकर दुष्कर्म किया. उसने युवती का वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल करते हुए पैसों की मांग भी शुरु कर दी. मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पिछले दिनों थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इस रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि आरोपी दीपक शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा उम्र 40 साल 9 नवंबर को उससे जान-पहचान बढ़ाई और यह कहते हुए अपने घर ले गया कि वह उसे अपने परिवार से मुलाक़ात कराएगा. घर में कोई नहीं होने पर आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और बोला कि इस घटना के बारे में किसी को बताई तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा. इसके साथ ही संबंध बनाते समय आरोपी ने पीड़िता का वीडियो बनाकर वायरल करने की ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करता था.
पीड़िता की शिकायत पर थाना कबीर नगर में धारा 376(2)(एन), 384, 323 और 506 भारतीय दंड संहिता के तहत कार्यवाही करते मामले की जांच शुरु की और घटना स्थल समेत आसपास के क्षेत्रों से सबूत इकठ्ठा किया. इसके साथ ही पुलिस टीम ने ओडिशा में आरोपी का पता लगाकर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपी दीपक शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा उम्र 40 साल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसे गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया.
गिरफ्तार आरोपी
दीपक शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा उम्र 40 साल साकिन अविनाश आशियाना ए -416, 4th फ्लोर थाना कबीर नगर रायपुर (छ. ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI