राजिम पुलिस की कार्रवाई, देशी मंदीरा मसाला के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5.580 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल जप्त
Rajim police arrested two accused with Desi Mandira Masala, seized 5.580 litres of illicit liquor and a motorcycle.
गरियाबंद/राजिम : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “नया सवेरा” के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. थाना राजिम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है
मिली जानकारी के मुताबिक 13 अक्टूबर 2025 को थाना प्रभारी राजिम को खबर मिली कि दो व्यक्ति एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल नम्बर CG04 KE 7166 में भारी तादाद में देशी मंदीरा मसाला शराब लेकर राजिम से देवारपारा की तरफ आ रहे हैं.
इस खबर पर फौरन कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की. और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोक लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम जनक ध्रुव उम्र 30 साल और अरुण देवार उम्र 32 साल दोनों निवासी देवारपारा राजिम, बताया.
आरोपियों की तलाशी लेने पर सफेद बोरी में 31 पौवा (5.580 बल्क लीटर) देशी मंदीरा मसाला शराब बरामद की गई. जिसकी कुल कीमत करीब 3,100 रुपये आंकी गई. शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जिसकी कीमत करीब 30,000 रुपये है. उसे भी जब्त किया गया. कुल 33,100 रुपये की सामग्री जब्त कर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया.
गिरफ्तार आरोपी
जनक ध्रुव पिता रमेश ध्रुव (उम्र 30 साल)
अरुण देवार पिता शंकर देवार (उम्र 32 साल)
दोनों निवासी देवारपारा, राजिम, जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



