पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का शेड्यूल जारी, गरियाबंद में 28 और 29 दिसंबर को होगी आरक्षण की कार्यवाही

Reservation schedule for Panchayat elections released, reservation process will be done on 28 and 29 December in Gariaband

पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का शेड्यूल जारी, गरियाबंद में 28 और 29 दिसंबर को होगी आरक्षण की कार्यवाही

गरियाबंद : नगरीय निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का शेड्यूल जारी हो गया है. इससे पहले जारी आरक्षण के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था. 30 दिसंबर तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होगी.
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा ने आदेश जारी किया है. दिए गए आदेश के मुताबिक सर्वप्रथम जिला पंचायत व जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच व पंच का आरक्षण किया जाएगा. जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष व जनपद सदस्य के लिए अधिसूचना 28 और 29 दिसंबर को जारी होगी. वहीं जिला पंचायत सदस्य, जनदप सदस्य, सरपंच और पंच के लिए आरक्षण की जानकारी 29 दिसंबर को जारी होगी. वहीं आरक्षण की प्रक्रिया 30 दिसंबर को होगी.
गरियाबंद त्रिस्तरी पंचायत चुनाव के आरक्षण को चल रही सुगबुगाहत को सोमवार को राज्य शासन ने विराम लगा दिया. चुनाव की तारीख को लेकर चल रहे संशय के बीच राज्य शासन ने जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत के निर्वाचन के लिए आरक्षण की कार्यवाही के लिए आदेश जारी कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI