लोगो को 1% डेली ब्याज दिलाने का झांसा, सैकड़ों लोगो से 4 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार. एक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

People were duped of 1% daily interest, hundreds of people were cheated of more than 4 crore rupees, three accused arrested. One absconding, police on the lookout

लोगो को 1% डेली ब्याज दिलाने का झांसा, सैकड़ों लोगो से 4 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार. एक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

गरियाबंद/राजिम : ट्रेड एक्सपो कंपनी के नाम पर 4 करोड़ 83 लाख रुपये का धोखाधड़ी मामले में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने फ्रॉड करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने लोगों को अधिक लाभांश देने का लालच देकर उनकी जमा की गई राशि हड़प ली थी. यह मामला राजिम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर 2024 को संतोष देवागन नामक व्यक्ति ने गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत दी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि राजाराम तारक, शरदचंद्र शर्मा, कमलेश साहू, यशवंत नाग और अरुण द्विवेदी ने ट्रेड एक्सपो कंपनी में ज्यादा कमाई देने का झांसा देकर करीब 4.83 करोड़ रुपये जमा कराए और फिर वह रकम लौटाने से इंकार कर दिया.
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु की और राजिम थाना में आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु किया. जांच के दौरान, पीड़ितों और अन्य गवाहों का बयान लिया गया. आरोपियों के बैंक खातों की जांच कर उनके लेनदेन का ब्योरा जुटाया गया. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ज्यादा कमाई का झांसा देकर अन्य लोगों का पैसा निवेश कराया. पुख्ता सबूत मिलने पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस मामले के अन्य सहयोगी आरोपी अभी भी फरार हैं. जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
शरदचंद्र शर्मा उम्र 50 साल निवासी वुड आईलैंड कॉलोनी, अमलेश्वर, जिला दुर्ग
यशवंत कुमार नाग उम्र 45 साल निवासी पिपरछेड़ी, थाना राजिम, जिला गरियाबंद
कमलेश साहू उम्र 34 साल निवासी नयापारा उजियारपुर, थाना लालपुर, जिला मुंगेली (वर्तमान में श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI