सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, पति समेत दो की हालत गंभीर, घायलों का इलाज जारी, पसरा मातम

Road accident, woman dies tragically after being hit by a tractor, two including her husband are in critical condition, treatment of the injured continues, mourning prevails

सड़क हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, पति समेत दो की हालत गंभीर, घायलों का इलाज जारी, पसरा मातम

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वहीं सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह भीषण सड़क हादसा अंबिकापुर जिले के धौरपुर इलाके के आसनडीह में हुआ है. यहां ट्रैक्टर की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में महिला के पति समेत 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. जहां दोनों का इलाज जारी है.
वहीं दूसरी तरफ पुलिस की टीम ने मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की टीम ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है. और इस पूरी घटना के जांच में जुट गई है.
इस सड़क ह्याद्से ने इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t