मंत्री के भतीजे पर बेरहमी से मारपीट समेत लगा गंभीर आरोप, चोट के बाद भी एफआईआर में नाम दर्ज न करने का दबाव
Serious allegations including brutal assault on minister's nephew, pressure not to register name in FIR even after injury
बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी नेताओं के रिश्तेदारों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर अनैतिक घटनाओं को अंजाम देने का एक और मामला सामने आया है. हाल ही में बलौदा बाजार में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंक राम वर्मा के भतीजे राजा वर्मा और उसके साथी आशीष बघेल पर पेट्रोल पंप कर्मचारी विनोद कुमार के साथ पीड़ित विनोद कुमार के मुताबिक आशीष बघेल कुछ दिन पहले पेट्रोल पंप पर आया था और महिला ग्राहकों के सामने गाली-गलौज कर रहा था. विनोद ने उसे ऐसा करने से मना किया. जिसे आशीष ने व्यक्तिगत अपमान के रुप में लिया. इसी बात को लेकर आशीष और राजा वर्मा ने रविवार रात अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर विनोद कुमार पर हमला कर दिया.
हमलावरों ने विनोद को बेल्ट, डंडे और जूते से बेरहमी से पीटा. जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी दोनों आंखें बुरी तरह सूज गई. साथ ही उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया.
इस घटना के बाद जब पीड़ित पक्ष ने बलौदा बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस विभाग पर मंत्री के भतीजे राजा वर्मा का नाम FIR में शामिल न करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया. पीड़ित परिवार ने सवाल उठाया है कि क्या कानून एक आम आदमी और मंत्री के भतीजे के लिए अलग-अलग है?
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. लेकिन पीड़ित पक्ष को यह डर सता रहा है कि उन्हें इंसाफ मिलने के बजाय, उन पर ही एफआईआर दर्ज कराने की साजिश रची जा सकती है. यह घटना छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था और सत्ता के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



