आरंग में मिली रात से गायब युवक की लाश, चेहरे पर चोट के निशान, झाड़ियों में फेंका गया शव, बाइक बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
The body of a youth missing since night was found in Arang, injury marks on the face, body thrown in the bushes, bike recovered, suspicion of murder, police engaged in investigation
रायपुर/आरंग : राजधानी रायपुर के आरंग में आज सुबह आरंग-राटाकाट रोड शराब दुकान जाने वाले नाला के पास झाड़ियों के बीच युवक की लाश मिली. युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. ये पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह राहगीरों ने झाड़ियों में लाश देखकर पुलिस को खबर दी. मृतक की शिनाख्त ग्राम भोथली निवासी गिरिजा शंकर धीवर उम्र 35 साल के रुप में हुई है. मृतक के चेहरे पर चोट के गंभीर निशान है. जिससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है. लाश से कुछ दूरी पर मृतक की मोटरसाइकल भी बरामद हुई है. घटना की खबर पर मौके पर आरंग पुलिस की टीम पहुंच गई. पीएम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत की असली वजह सामने आ पाएगी. शुरुआती जांच में आशंका है कि वारदात रात में हुई और आरोपियों ने शव को छिपाने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया.
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण साफ होगा. फिलहाल सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



