निकाय चुनाव के लिए चिन्ह जारी, आज सभी विधानसभा मुख्यालयों मे महतारी वंदन सम्मेलन का होगा आयोजन, 5वीं और 8वीं के छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं

Symbols released for civic elections, Mahtari Vandan Sammelan will be organised in all assembly headquarters today, no general promotion for students of class 5th and 8th

निकाय चुनाव के लिए चिन्ह जारी, आज सभी विधानसभा मुख्यालयों मे महतारी वंदन सम्मेलन का होगा आयोजन, 5वीं और 8वीं के छात्रों को जनरल प्रमोशन नहीं

नगरीय निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन चिन्ह जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तारीखें अब तक साफ नहीं हुई हैं. जनवरी में प्रस्तावित चुनाव क्या आगे टलेंगे. यह भी साफ नहीं है हालांकि राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुटे हैं. हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव चिन्हों को अपडेट किया गया है. अब मेयर, नगर पालिकाध्यक्ष और वार्ड के चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए चिन्ह निर्धारित कर दिए गए हैं.
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अब कांच का गिलास, ट्यूबलाइट, अंगूठी, सेव, बाल्टी, और कुंआ जैसे चिन्ह मिलेंगे. वहीं, पालिका अध्यक्ष और पार्षदों को सिलाई मशीन, गुब्बारा, बिस्किट, फूल गोभी और डिश एंटीना जैसे प्रतीक चिन्हों पर चुनाव लड़ना होगा.
राज्य में नगरीय निकाय चुनाव दलीय आधार पर होते हैं. कांग्रेस, भाजपा जैसे मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय दलों को उनके तय प्रतीक चिन्ह मिलेंगे. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए अलग प्रतीक चिन्ह दिए जाएंगे. जो मान्यता प्राप्त दलों से अलग होंगे.
राज्य निर्वाचन आयोग ने मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायतों के पार्षदों के लिए चुनाव चिन्ह दो श्रेणियों में बांटे हैं. पहली श्रेणी में स्लेट, कांच का गिलास, ट्यूबलाइट, स्टूल, रोड रोलर, सीटी, प्रेशर कुकर, टाई, बेंच, अंगूठी, गैस सिलेंडर, हारमोनियम, डीजल पंप, चक्की, मेज, सेव, केतली, फ्राक, बाल्टी, द्वार घंटी, कुंआ, ऑटो रिक्शा, फूलों की टोकरी, एयर कंडीशनर, केक, चिमनी, हीरा, बांसुरी आदि शामिल हैं.
दूसरी श्रेणी में सिलाई मशीन, ब्लैकबोर्ड, टेलीफोन, लैटर बॉक्स, अलमारी, गुब्बारा, बल्ला, मोतियों का हार, साइकिल पंप, नारियल फार्म, चारपाई, कोट, कटहल, बिस्किट, कैमरा, फूल गोभी, डिश एंटीना, बिजली का खंभा, गैस चूल्हा, हाथगाड़ी, तकिया, हांडी, आरी, स्कूल बैग, पानी का जहाज, झूला, चिमटा, तरबूज, हेलमेट, कंप्यूटर, मिक्सी, रूम कूलर, टीवी रिमोट और टेलीविजन शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन, फैल हुए तो रिपीट करनी होगी क्लास

रायपुर : अब पांचवी-आठवीं की परीक्षा में जनरल प्रमोशन देकर अगले कक्षा में प्रोन्नति नहीं दी जाएगी. वार्षिक परीक्षा में अवसर देने के बाद अगर कोई विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं हो पाएगा तो 2 महीने के भीतर उसे एक और मौका दिया जाएगा. इसमें भी परीक्षा पास नहीं होने पर फिर से क्लास रिपीट करनी होगी. भारत सरकार ने राजपत्र में इसका प्रकाशन कर दिया है.
पिछले काफी सालों से पांचवी-आठवीं की बोर्ड परीक्षा बंद कर दी गई थी. विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देकर अगली कक्षा में भेज दिया जाता था. केंद्र सरकार ने निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत यह व्यवस्था बनाई थी. जिसके परिपालन में सभी राज्यों में ऐसा होता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

आज सभी विधानसभा मुख्यालयों मे  महतारी वंदन सम्मेलन का होगा आयोजन

बिलासपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के एक साल पूरे होने पर महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन जिले के सभी विधानसभा मुख्यालयों में 23 दिसम्बर 2024 को किया जाएगा.
विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर- में पं. देवकीनंदन सभागार बिलासपुर,विधानसभा क्षेत्र बेलतरा के अंतर्गत हायर सेकण्डी स्कूल ग्राउंड ग्रा.पं. लखराम, विधानसभा क्षेत्र बिल्हा में राणी सती मंदिर प्रांगण बिल्हा, विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी स्वामी आत्मानंद हायर सेकण्डरी स्कूल मस्तूरी, विधानसभा क्षेत्र कोटा केसांस्कृतिक भवन डी.के.पी. हायर सेकण्डरी स्कूल प्रांगण कोटा और विधानसभा क्षेत्र तखतपुर के श्रीराम सदन सांस्कृतिक भवन तखतपुर में होगा.
महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य रुप से सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थानीय  विधायकों द्वारा महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होने वाली ऐसी हितग्राहियो का सम्मान किया जाएगा.
जिन्होने प्रतिमाह योजना अंतर्गत मिलने वाली 1 हजार की राशि का उपयोग किन्ही सकारात्मक कार्यो यथा अपने बच्चों के स्वास्थ्य पोषण एवं शिक्षा, अपने स्वास्थ्य एवं पोषण, शासकीय बचत योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना इत्यादि में किया है। इसके अलावा सुशासन का एक साल छ.ग. हुआ खुशहाल के अंतर्गत महतारी वंदन योजना की प्रत्येक हितग्राही को मुख्यमंत्री द्वारा विष्णु की पाती नामक शुभकामना संदेश पत्र भी प्रेषित किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI