नहर में मिली लापता युवक की संदिग्ध हालत में लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या हादसा?, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तेजार
The body of a missing youth was found in a canal under suspicious circumstances, causing a sensation in the area. Murder or accident? Police are investigating and awaiting the post-mortem report.
महासमुंद : महासमुंद जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में लापता युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की हत्या की गई या युवक के साथ हादसा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ़ हो पाएगी.
मिली जानकारी के मुताबिक नयापारा वार्ड नंबर 6 निवासी 24 साल का गजेंद्र पटेल 21 फरवरी की सुबह घर से बिना बताए निकल गया था. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर तलाश शुरु की थी. परसदा नयापारा के पीछे नहर में युवक का शव पानी में डूबे हुए हालत में बरामद किया गया.
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबकर मौत का मालुम हो रहा है. हालांकि शव संदिग्ध हालत में मिलने की वजह से हत्या या हादसा दोनों पहलुओं से जांच जारी है. फिलहाल मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ़ हो पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



