फांसी पर लटका मिला प्यून का शव, भृत्य की लाश मिलने से जिला कोर्ट में मचा हड़कंप, आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

The body of a peon was found hanging; the discovery of the body of a servant caused a stir in the district court; police are investigating the reason behind the suicide.

फांसी पर लटका मिला प्यून का शव, भृत्य की लाश मिलने से जिला कोर्ट में मचा हड़कंप, आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

गरियाबंद : भृत्य ने कोर्ट परिसर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हालांकि भृत्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया और इसके पीछे की वजह क्या थी. इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक जिला कोर्ट में भृत्य की ड्यूटी लगाई गई थी. आज भी भृत्य ड्यूटी पर तैनात था. इसी बीच कोर्ट परिसर में अचानक भृत्य ने फांसी लगा ली. आसपास के लोगों ने भृत्य को फंदे पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया. तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.
घटना की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर फंदे से लाश को उतारा गया. पुलिस जांच में शव के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.
​मृतक कामता साहनी उम्र 47 साल स्थानीय न्यायालय में प्यून (चपरासी) के पद पर कार्यरत थे. अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्होंने देर रात किसी समय जनपद पंचायत कार्यालय के पास यह आत्मघाती कदम उठाया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कोर्ट कर्मचारी कामता साहनी ने आत्महत्या क्यों की. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t