10 सूत्रीय मांगों को लेकर ड्राइवर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, समर्थन में पहुंचे विधायक जनक ध्रुव बोले-ड्राइवर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं

Drivers' union launches indefinite strike over 10-point demands; MLA Janak Dhruv arrives in support, saying drivers are the backbone of the country's economy.

10 सूत्रीय मांगों को लेकर ड्राइवर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल, समर्थन में पहुंचे विधायक जनक ध्रुव बोले-ड्राइवर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं

गरियाबंद/छुरा : प्रदेश ड्राइवर संघ के आह्वान पर शनिवार से शुरु हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर पूरे प्रदेश के साथ-साथ छुरा अंचल में भी पूरी तरह देखने को मिल रहा है. छुरा वाहन चालक संघ ने नगर के बस स्टैंड में टेंट लगाकर धरना स्थल बनाया. जहां दर्जनों ड्राइवर अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हड़ताल की वजह से छुरा सहित पूरे जिले में आवागमन व्यवस्था चरमरा गई है, और इसका असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है.
शनिवार को ड्राइवर संघ ने रैली निकालकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुँचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा. इस बीच, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव भी हड़ताली ड्राइवरों के बीच पहुंचकर अपना समर्थन जताया. उन्होंने कहा कि ड्राइवर सिर्फ गाड़ी के पहिए नहीं घुमाते, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाले असली पहिए हैं. उनकी पूरी जिंदगी सफर में गुजर जाती है. लेकिन उनके हितों पर कभी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया. अब सरकार को उनकी आवाज सुननी ही होगी. 
धरना स्थल पर ड्राइवर संघ छुरा के अध्यक्ष रामानंद साहू ने कहा कि ड्राइवर समाज की मांगें पूरी तरह से जायज हैं. उन्होंने कहा कि ड्राइवर दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं. अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुँचाते हैं. लेकिन उम्र ढलने पर उनके पास न तो कोई पेंशन व्यवस्था होती है और न ही सुरक्षा. सरकार को ड्राइवरों की तकलीफ समझनी चाहिए और जल्द से जल्द उनके हित में ठोस निर्णय लेना चाहिए. 
ड्राइवर संघ की प्रमुख 10 सूत्रीय मांगों में ड्राइवरों के लिए पेंशन योजना, दुर्घटना बीमा, स्थायी पहचान पत्र, कार्यस्थल पर सुरक्षा, और श्रम कानून के दायरे में शामिल करने जैसी अहम मांगें शामिल हैं.
धरना स्थल पर सैकड़ों ड्राइवर मौजूद रहे. सबकी एक ही आवाज थी —
जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक स्टीयरिंग नहीं घूमेंगी.
पूरा नगर बस स्टैंड पर रुके वाहनों की लंबी कतारें और शांत खड़े ट्रक-बोलरो ड्राइवरों के हक की इस लड़ाई के गवाह बन गए.
छुरा अंचल के ड्राइवर संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. वहीं, प्रशासन की ओर से हड़ताल खत्म कराने और बातचीत शुरु करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है.
हड़ताल के चलते बसों और मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक परिवहन सेवाएं ठप होने से लोग बस स्टैंडों पर घंटों तक गाड़ियों का इंतजार करते दिखे. छात्रों, कर्मचारियों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
इस मौके पर संरक्षक मानसिंग निषाद, अध्यक्ष रामानंद साहू,उपाध्यक्ष कमलेश सेन, कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल निर्मलकर, सचिव हीरानंद साहू, संगठन मंत्री अख्तर खान, सह सचिव राकेश कोमर्रा, संचालक डिगेन्द्र गोस्वामी, आलम खान, सेवक राम, मनोज चंद्राकर, थामेश्वर मरकाम, धनेश नेताम, थानूराम साहू, गोविन्द दिवान, राधे यादव, हिरेन्द्र पटेल, त्रिलोक ध्रुव, संतोष सिन्हा, हेमलाल ठाकुर, आनंद सिन्हा, डिगेश विश्वकर्मा, किशन विश्वकर्मा, धनेश्वर ठाकुर, केदार कंवर, कान्हा स्वामी, हुमन तिवारी, किशोर कुमार, सोहन निर्मलकर, ठेलू निषाद, नरेन्द्र सेन, हरीश पटेल, नितेश बंजारे, राजू दिवान, चंद्रप्रकाश बंजारे, सुखदेव पटेल, ईश्वर निषाद, सोनू ठाकुर सहित बड़ी तादाद मे ड्राइवर संघ लोग मौजूद थे.
गरियाबंद
गरियाबंद में भी आज सुबह छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है. नेशनल हाईवे 130 सी डोहेल के पास बड़ी संख्या में ड्राइवर एकजुट हुए हैं. ड्राइवर संघ के पदाधिकारी क्षेत्रमोहन ने बताया कि वह सरकार से शांतिपूर्ण तरीके से अपना अधिकार मांग रहे हैं. यह अधिकार हमारे ड्राइवर भाइयों के लिए है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t