युवक को घर से निकालकर चौक तक घसीटा, फिर खंबे से बांधकर जमकर पीटा: इलाज के दौरान मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन में 3 मर्डर

A young man was dragged from his home to the square, then tied to a pole and beaten severely: died during treatment, 4 accused arrested, 3 murders in 2 days.

युवक को घर से निकालकर चौक तक घसीटा, फिर खंबे से बांधकर जमकर पीटा: इलाज के दौरान मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन में 3 मर्डर

बलौदा बाजार : बलौदा बाजार जिले में पिछले दो दिनों के भीतर लगातार तीन हत्या की घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. इन घटनाओं से लोगों में डर और आक्रोश दोनों व्याप्त हैं. आमजन का कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. कानून और व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लोग प्रशासन से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक पहली बड़ी वारदात पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे की है. जहां 25 वर्षीय युवक कैलाश वर्मा की निर्मम हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय युवकों ने आपसी विवाद के चलते कैलाश वर्मा को घर से घसीटकर गांव के चौक में लाकर खंभे से बांध दिया और जीआई पाइप, डंडे और हाथ-मुक्कों से बुरी तरह पीटा. गंभीर रुप से घायल कैलाश को पहले पलारी अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल बलौदा बाजार रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पलारी पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों — अंशु साहू (19), जतिराम साहू (43), बिहारी लाल साहू (35) और कामेश्वर साहू (45), सभी निवासी ग्राम जर्वे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

इसी के साथ पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम वटगन से भी हत्या की एक और वारदात की खबर सामने आई है. ग्रामीणों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक अमृत गिरी उम्र 45 साल की उसके घर पर हमला कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन सांस्कृतिक कार्यक्रम (नाचा) देखने के लिए लटेरा गए थे. जब वे लौटे तो देखे कि अमृत की हत्या कर दी गई. उसका शव खून से लथपथ सोफे पर पड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है.
युवती के शव को जलाया
तीसरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चरौटी की है. जहां एक युवती की जली हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि शव को खलिहान में रखे पुआल में जलाया गया था. आशंका है कि युवती की पहले हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई. बड़ी मशक्कत के बाद मृतका की पहचान ग्राम चरौटी निवासी तेजस्विनी पटेल के रुप में हुई है. वह अपने पिता के साथ गांव में रहती थी. फिलहाल एफएसएल टीम और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t