दिवाली की शाम पटाखा फोड़ रही 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण, फिर नर्सरी में दरिंदों ने किया बारी-बारी किया दुष्कर्म, तीन दरिंदे गिरफ्तार

A 12-year-old girl was kidnapped while bursting firecrackers on Diwali evening, then raped by criminals in turn in the nursery; three criminals arrested.

दिवाली की शाम पटाखा फोड़ रही 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अपहरण, फिर नर्सरी में दरिंदों ने किया बारी-बारी किया दुष्कर्म, तीन दरिंदे गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 12 साल की लड़की के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दीपावली की रात नाबालिग छात्रा को जंगल में ले जाकर दरिंदों ने वारदात कों अंजाम दिया था. पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली की रात घर में पूजा पाठ करने के बाद 12 साल की पीड़िता घर के बाहर घर के बाहर पानी टंकी के पास पटाखा जला रही थी. इस दौरान आरोपियों ने जबरदस्ती उसे जंगल में ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से नाबालिग के साथ बलात्कार किया. लड़की ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई. इसके बाद परिजनों ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपियों में से एक आरोपी लड़की के स्कूल में ही पढ़ता है.
बताया जा रहा है कि 14 साल की छात्रा गांव के स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ती है. दीपावली की शाम छात्रा घर से कुछ दूर पर पटाखा फोड़ रही थी. तभी वहां पवन बघेल उम्र 18 साल, रिंकू नागवंशी उम्र 20 साल और राजू टोप्पो उम्र 19 साल आए और नाबालिग को खींचते हुए पास ही पानी टंकी से लगे नर्सरी में ले गए. फिर बारी-बारी से तीनों ने रेप किया. वारदात के बाद तीनों मौके से भाग निकले.
डरी-सहमी छात्रा किसी तरह घर पहुंची. शुक्रवार को परिजनों को आपबीती बताई. फिर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. तीन आरोपियों में से दो आरोपी इसी गांव के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आरोपी दूसरे गांव का रहने वाला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t