शातिर चोर गिरोह का खुलासा, गरियाबंद में बाप-बेटा समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार, कार-मोबाइल, सोना-चांदी और नकदी बरामद
A vicious gang of thieves busted; six accused, including a father-son duo from Gariaband, arrested; mastermind absconding; car, mobile phone, gold, silver, and cash recovered.
गरियाबंद : गरियाबंद पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 96 मोबाइल फोन, सोना-चांदी के आभूषण, मूर्तियां, नकदी और दो वाहन सहित कुल ₹27,42,520 का माल बरामद किया है. वहीं गिरोह का एक मुख्य आरोपी दीप ऊर्फ ध्रुवा मिश्रा फरार बताया जा रहा है. जिसकी तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम रेहगांव से 14 अक्टूबर की रात 73 नग मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध सूरज वारिक पिता भुनेश्वर वारिक उम्र 21 साल, निवासी बरिगुड़ा, थाना चांदाहांडी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पूछताछ में सूरज ने अपने साथियों भुनेश्वर वारिक उम्र 42 साल, हिंगाराम नेताम उम्र 22 साल, भुनेश नेताम उम्र 20 साल, देवसिंह राजू उम्र 22 साल और प्रीति मिश्री उम्र 33 साल, निवासी परसदा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 96 नग मोबाइल फोन (कीमत ₹12,10,400), 43.4 ग्राम सोने के आभूषण (₹5,16,000), 2.109 किलो चांदी और मूर्तियां (₹3,29,120), नकदी ₹57,000 कुल बरामदगी ₹21,12,520 इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल मारुति ब्रेजा कार (₹6,00,000) और हीरो पैशन प्रो बाइक (₹30,000) जब्त की गई.
फरार आरोपी
दीप ऊर्फ ध्रुवा मिश्री पिता प्रफुल्ल मिश्री उम्र 37 साल निवासी परसदा, थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर
पुलिस ने बताया कि गिरोह उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में सक्रिय था और चोरी किए गए मोबाइल और जेवरात रायपुर में बेचने की फिराक में था. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. फरार आरोपी दीप मिश्री की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
01.भुनेष्वर बारिक पिता स्व नैरा बारिक उम्र 42 साल
02. लिंगराज नेताम पिता बिगनेष्वर नेताम उम्र 22 साल
03.भुपेंद्र नेताम पिता बिगनेश्वर नेताम उम्र 20 साल
04. सूरज बारिक पिता भुवनेश्वर बारिक उम्र 21 साल
सभी निवासी ग्राम बरिगुड़ा थाना चांदाहाण्डी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
05.देवाशीष राउत पिता अख्या राउत उम्र 22 साल निवासी ग्राम देवबंद थाना चांदाहाण्डी जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
06.प्रीत मिस्त्री पति दीप मिस्त्री उम्र 33 साल निवासी गा्रम परसदा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर छग
फरार आरोपी
01. दीप उर्फ धु्रवा मिस्त्री पिता प्रफुल्लों मिस्त्री उम्र 37 साल निवासी परसदा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर छग



