महानदी में तैरती मिली अज्ञात महिला की लाश, नहीं हो पाई शिनाख्त, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, पूछताछ जारी
The body of an unidentified woman was found floating in the Mahanadi River, but she could not be identified. A sensation spread in the area, and the police are investigating. Inquiries are ongoing.
जांजगीर चांपा : शिवरीनारायण से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां महानदी नदी में एक महिला का शव तैरते हुए मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है.
स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखे जाने की खबर फौरन पुलिस को दी. जिसके बाद शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया.
फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के थानों और ग्रामीण इलाकों में पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कहां की रहने वाली है.
पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा.
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर पहलू पर पुलिस की नजर बनी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



