PSC मेंबर संतकुमार नेताम के घर के सामने शराब पीकर हंगामा, दी जान से मारने की धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी
There was a ruckus after drinking alcohol in front of PSC member Santkumar Netam's house, death threats were given, two accused arrested, search for three absconding accused continues
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) के सदस्य के घर के सामने शराब पीकर हंगामा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर सकरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर संत कुमार नेताम के साथ गाली गलौज और धमकी देने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीन युवक अभी भी फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक उसलापुर निवासी संतकुमार नेताम पीएससी के सदस्य हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना मंगलवार को रायपुर स्थित कार्यालय से लौटकर रात करीब आठ बजे अपने घर पहुंचे। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले धजा यादव, रोशन नेताम और उनके कुछ साथी घर के सामने बैठकर शराब पीते हुए हंगामा कर रहे थे.
तकुमार नेताम ने उन्हें समझाते हुए शोर-शराबा नहीं करने और दूसरी जगह पर जाकर शराब पीने के लिए कहा. इस बात पर आरोपी युवक भड़क गए. उन्होंने पीएससी सदस्य से बहस शुरु कर दी और अपशब्द कहे. विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली.
पीएससी सदस्य ने फौरन इसकी रिपोर्ट सकरी थाने में दी. बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की. उनकी शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है. और सकरी थाना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें (1) अनिकेत उर्फ धजा यादव पिता विष्णु यादव उम्र 19 साल (2) रोशन ध्रुव पिता निर्मल ध्रुव उम्र 21 साल सकिनान बीच गली उसलापुर बिलासपुर शामिल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



